सुबह खाली पेट अखरोट खाने के 3 फायदे: Subah khali pet akhrot khaane ke 3 fayde

फोटो: Rudra Home Remedies YouTube
फोटो: Rudra Home Remedies YouTube

अखरोट को कई प्रकार से दिमाग की जीती जागती संरचना कहा जा सकता है। अखरोट की ऊपरी सतह बेहद सख्त होती है जैसे हमारी खोपड़ी और इसके अंदर मौजूद तत्व का रूप दिमाग के जैसा ही होता है। अगर आपने कभी अखरोट को ध्यान से देखा हो तो वो एक ऐसी संरचना लगता है जिसमें कई चीजें एक साथ चल रही हैं।

ये भी पढ़ें: Yasmin Karachiwala ने घुटनों को मजबूत करने के लिए आसान से तरीके बताये, आप भी जानें

हमारे दिमाग में भी शरीर के हर नर्व यानी मांसपेशी का केंद्र होता है और वो कुछ इस तरह से होता है कि अगर ऐसा ना हो तो उसके बिना आपका वो अंग काम नहीं कर सकता है। दिमाग के अंदर भी दो हिस्से होते हैं और अखरोट में भी दो हिस्से पाए जाते हैं। दिमाग में सारी ताकत होती है और अखरोट में भी शरीर को ताकत देने वाले मटेरियल होते हैं।

इस बात में दोराय नहीं कि अगर आप अखरोट खाते हैं तो आपका दिमाग तेज रहता है लेकिन चूँकि इसकी तासीर गर्म होती है तो इसे गर्मियों के मौसम में नहीं खाया जाना चाहिए। अगर आप इसे डॉक्टर के परामर्श पर खा रहे हैं तो उनसे पूछ लें कि क्या इसे फ्रिज में रखकर बाद में खाया जा सकता है या नहीं।

सुबह खाली पेट अखरोट खाने के 3 फायदे

डायबिटीज का खतरा करे कम

डायबिटीज बेहद खतरनाक बीमारी है। इसके होने के बाद इंसान का डाइट प्लान बदल जाता है। आप बहुत सारी चीजें नहीं खा सकते हैं और आपको एक स्ट्रिक्ट एवं समयवर भोजन करना होता है। इसका मतलब है कि अगर आप दोपहर डेढ़ बजे खाना खाते हैं तो आपको उसी समय पर खाना खाना है। अखरोट खाने से आप डायबिटीज के खतरे को कम कर देते हैं।

ये भी पढ़ें: फिटनेस इंस्ट्रक्टर Namrata Purohit ने कोरोनावायरस से उबरे लोगों को दी हिदायत, आप भी जानें

हड्डियाँ हों मजबूत

हड्डियाँ मजबूत रहनी चाहिए क्योंकि शरीर की संरचना उससे ही है। अगर हड्डियाँ कमजोर होंगी तो आपको कुछ भी करने में कठिनाई पेश आएगी जो एक अच्छी बात नहीं है। ऐसे में आप अपने जरूरी ढाँचे को ठीक रखें वरना परेशानी पेश आ सकती है जो कहीं से भी अच्छी बात नहीं है।

पाचन शक्ति को करे बेहतर

इस बात को ध्यान रखें कि आपके शरीर में होने वाली नब्बे प्रतिशत बीमारियाँ पेट से ही होती हैं। अगर आपका पेट साफ है और आप अच्छा महसूस कर रहे हैं तो आपको अंदर से खुशी महसूस होगी। पेट में वो गुण हैं जो आपके शरीर को फिट कर सकते हैं और अखरोट इन्हें प्राप्त करने में मददगार साबित होता है।

ये भी पढ़ें: Guru Mann ने वजन घटाने और बढ़ाने के लिए बताया एक आसान सा शेक, आप भी जानें

Edited by Amit Shukla