अणु तेल के फायदे: Anu Tail Ke Fayde

फोटो- Ayurvedaduniya
फोटो- Ayurvedaduniya

कोरोना वायरस से बचने के लिए लोग कई तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। क्योंकि ऐसे में अगर लोगों की इम्युनिटी पॉवर (immunity) कमजोर हो जाएगी तो बीमारी का खतरा बढ़ जाता है। अणु तेल रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही बुखार, खांसी व सांस के रोगियों के लिए यह दवा काफी फायदेमंद मानी जाती है। अणु तेल नाक में डाला जाता है। इस तेल को सुबह-शाम नाक में डालने से कोरोना वायरस को शरीर के भीतर जाने से रोका जा सकता है।

ये भी पढ़ें: स्पिरुलिना खाने का तरीका: Spirulina Khane Ka Tarika

अगर किसी को पुराने से पुराना नजला हो तो, उसे भी अणु तेल के प्रयोग से ठीक किया जा सकता है। अणु तेल का प्रयोग खाने से पहले या बाद में कभी भी किया जा सकता है। अणु तेल का प्रयोग बिल्कुल छोटे बच्चों के लिए नहीं करना चाहिए।

अणु तेल के फायदे -

नसों मे दर्द - अगर किसी को सिर की नसों में दर्द रहता है तो उसे अणु तेल से सिर की मालिस करनी चाहिए। इससे नसों में आराम होता है।

त्रिदोष को संतुलित करता है - अगर किसी का वात, कफ और पित बिगड़ जाता है तो ऐसे में त्रिदोष को संतुलित करने के लिए अणु तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

नाक की एलर्जी - अणु तेल का इस्तेमाल नाक की एनर्जी को दूर करने के लिए लाभकारी होता है। इस तेल की दो बूंद नाक में डालें, इससे बंद नाक खुल जाती है और आराम मिलता है।

ये भी पढ़ें: शरीर में कितना खून होना चाहिए: Sarir Mein Kitna Khoon Hona Chahiye

इन चीजों से बना है अणु तेल -

अणु तेल में कई औषधीय घटक का उपयोग किया गया है। इसे बनाने में लंबा समय लगा है। अणु तेल में जीवंती, अनंतमूल, देवदार, कंटकारी, दालचीली, पिठवन, बृहती के मिक्षण का इस्तेमाल होता है।

इन बीमारियों में उपयोगी है अणु तेल -

अणु तेल का इस्तेमाल चोट के कारण होने वाली सूजन को कम करता है। इसके अलावा यह हानिकारक सूक्ष्म जीवों को बढ़ने से रोकता है। कामेच्छा को तेज करता है। कफ निकालने के साथ श्वास मार्ग की बाधाएं दूर करता है। अस्थमा में राहत देता है और अवसाद डिप्रेशन के लक्षणों को कम करता है। यह सिर दर्द को भी दूर करता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: फिटकरी के औषधीय गुण: fitkari ke aushadhi gun

Edited by Naina Chauhan