खूबसूरती निखारने के लिए लगाएं ये 5 फेस पैक- Khoobsurati nikharne ke liye lagayen ye 5 face pack

खूबसूरती निखारने के लिए लगाएं ये 5 फेस पैक
खूबसूरती निखारने के लिए लगाएं ये 5 फेस पैक

Apply this face pack to enhance beauty: खूबसूरत त्वचा की तमन्ना किसे नहीं होती है। हर कोई चाहता है कि उसके चेहरे पर कोई दाग-धब्बा न रहे और फेस चमकता रहे। लेकिन, ऐसा तब होगा जब हम अपने चेहरे पर खास ध्यान देंगे और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट की जगह प्राकृतिक चीजों का इस्तेमाल करें। गर्मी के मौसम में चेहरे का विशेष ध्यान देना जरूरी हो जाता है। क्योंकि, गर्मी के मौसम में चेहरा पसीने से चिपचिपा हो जाता है और इससे कई सारी स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं। प्रदूषण के चलते आपके चेहरे की चमक डल हो सकती है और साथ ही पिंपल्स के साथ कई सारी समस्याएं हो सकती हैं। इन सब का उपाय है फेस पैक। कुछ फेस पैक को अपने चेहरे पर अप्लाई कर आप खूबसूरत दिख सकती हैं।

खूबसूरती निखारने के लिए लगाएं ये 5 फेस पैक

बेसन-चंदन-हल्दी-दूध फेस पैक से आएगी चेहरे पर चमक (Besan, sandalwood, turmeric and milk face pack)

बेसन, चंदन, हल्दी और दूध का फेस पैक के जरिए चेहरे की खूबसूरती को निखार सकती हैं। इसके लिए आपको 2 चम्मच बेसन में हल्का सा चंदन पाउडर, 1 चुटकी हल्दी और थोड़ा सा दूध मिलाकर अच्छे से पेस्ट तैयार कर लें। आप चाहे तो दूध की जगह गुलाब जल या फिर सादे पानी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इस पेस्ट को अपने चेहरे लगा कर 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दे। इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

सेब फेस पैक (apple face pack for face beauty)

सेब सेहत के लिए जितना फायदेमंद होता है उतना ही फेस के लिए भी। इससे आप अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रख सकती हैं। इसके लिए कच्चे सेब को मिक्सी में पीस कर पेस्ट तैयार कर लें। इसमें आटा या बेसन भी मिला सकती हैं। करीब 10-20 मिनट तक इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर रखे। इसके बाद नॉर्मल पानी से धो ले। इससे कुछ ही दिनों में आपकी त्वचा की खूबसूरती बढ़ने लगेगी। इसके साथ ही चेहरे पर पड़ रही महीने रेखाएं भी खत्म होगी।

स्ट्रॉबेरी, दही और ओटमील फेस पैक (Strawberry, Yogurt and Oatmeal Face Pack)

स्ट्रॉबेरी, दही और ओटमील फेस पैक के जरिए आप अपनी डल त्वचा से छुटकारा पा सकती हैं। अगर आप इसे नियमित रूप से करें तो कुछ ही दिनों में चेहरा चमक उठेगा। इसके लिए 3-4 स्ट्रॉबेरी लें और इसमें दही और ओटमील मिलाकर अच्छे से मैश कर पेस्ट तैयार कर लें। इस पेस्ट को अपने फेस पर 10-15 मिनट तक रहने दे।

मिल्क और हनी फेस पैक (Milk and Honey Face Pack)

गर्मी के मौसम में चेहरे का टेक केयर करना बेहद ही जरूरी हो जाता है। ऐसे में मिल्क और हनी फेस पैक आपके चेहरे को कोमल बनाए रखने के साथ ही निखारने में भी मदद कर सकते हैं। दूध और शहद को एक बाउल में अच्छे से मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे अपनी त्वचा पर लगा लें। खुश्क त्वचा के लिए ये बेहद ही फायदेमंद हैं। नियमित रूप से कुछ दिनों तक करने से आपके चेहरे की चमक बढ़ सकती है।

चंदन और गुलाब जल फेस पैक से निखरेगी त्वचा (sandalwood and rose water face pack for glow)

जब बात स्किन केयर की आती है तो फिर हम चंदन और गुलाब जल को कैसे भूल सकते हैं। इन दोनों की मदद से आप चमकता हुआ चेहरा पा सकती हैं। ये दोनों ही आपकी त्वचा की खूबसूरती को बढ़ाने में मदद करेंगे। 2 चम्मच चंदन पाउडर में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें और इसे अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें। कुछ देर बाद इसे दो ले।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications