बारिश के मौसम में अरबी के पत्ते खाने के फायदे : Barish Ke Mausam Me Arbi Ke Patte Khane Ke Fayde

बारिश के मौसम में अरबी के पत्ते खाने के फायदे  (फोटो - sportskeeda hindi)
बारिश के मौसम में अरबी के पत्ते खाने के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

बारिश के मौसम शुरू होते ही सब्जियों (vegetables) में बैक्टीरिया और माइक्रो ऑर्गेनिज्म बढ़ जाते हैं। खास कर कि बीज वाली सब्जियों में। दरअसल, ऐसी सब्जियों को खाने से (बैक्टीरिया) पेट में इंफेक्शन, पेट दर्द और कई सारी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। जिसकी वजह से उल्टी और कई अन्य समस्याएं होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप शिमला, भिंडी और लौकी की जगह अरबी के पत्ते की सब्जी खा सकते हैं। क्योंकि इन्हें खाना सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

बारिश के मौसम में अरबी के पत्ते खाने के फायदे

दिल के लिए - बता दें, अरबी के पत्ते गहरे पत्ते वाली सब्जियों की श्रेणी में आते हैं, जिसका नियमित सेवन दिल की बीमारी के जोखिम को कम कम करते हैं। ये आहार नाइट्रेट का एक अच्छा स्रोत हैं जो कि ब्लड प्रेशर को कम करता है।

वजन घटाने में मददगार - जो लोग अपना वजन कम (weight lose) करना चाहते हैं उनके लिए अरबी के पत्तों का सेवन लाभकारी हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है। यह उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो कि कम कैलीरो वाले फूड्स का सेवन करना चाहते हैं। अरबी के पत्ते एक फाइबर हैं जो हमें लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं और भोजन के सेवन की लालसा को कम करते हैं।

हाई बीपी में फायदेमंद - हाई बीपी की समस्या वाले लोगों के लिए अरबी के पत्ते बहुत फायदेमंद है। दरअसल, इन पत्तों में कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो कि कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Be the first one to comment