अश्वगंधा शतावरी के फायदे: Ashwagandha Shatavari  Ke Fayde

फोटो- stylecraze
फोटो- stylecraze

हमारे आस पास कई तरह की जड़ी बूटी होती है जिनका इस्तेमाल अक्सर लोग करते रहते हैं जैसे कि अश्वगंधा और गिलोय आदि। लेकिन शतावरी एक ऐसी खास जड़ी बूटी है जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। यह सबसे पुरानी जड़ी-बूटियों में से एक है। अश्वगंधा और शतावरी से शरीर को कई लाभ मिलते हैं, जिनके बारे में हर किसी को पता होना चाहिए। जानते हैं इनके फायदे।

ये भी पढ़ें: चिरायता के फायदे: Chirata ke Fayde

शतावरी के फायदे-

मासिक धर्म से संबंधित समस्या- अगर किसी महिला को मानसिक धर्म से संबंधित समस्या है तो इसे दूर करने के लिए शतावरी का सेवन फायदेमंद होता है। ब्लीडिंग होना, बार-बार ब्लीडिंग होना, काफी दर्द होना, पीसीओडी व पीसीओएस आदि परेशानी में नियमित रुप से इसका सेवन करने से आराम होता है।

रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए- शतावरी एक एंटी-ऑक्सीडेंट (antioxidant) है, जिसका सेवन करने से इम्युन सिस्टम (immunity) मजबूत होता है और उनका शरीर बीमारियों से बचा रहता है। शतावरी बॉडी में एक प्रोटेक्शन शील्ड की तरह काम करती है।

शतावरी का सेवन कैसे करें-

शतावरी का सेवन रात को सोने से डेढ़ घंटे पहले कर सकते हैं। शतावरी के चूर्ण को गर्म दूध में हल्दी मिलाकर भी पी सकते हैं। इसके अलावा आप दूध में घी को मिलाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: फिटकरी का पानी पीने के फायदे: Fitkari Ka Pani Peene Ke Fayde

अश्वगंधा के फायदे-

कैंसर की रोकथाम करता है- अश्वगंधा के सेवन से कैंसर की रोकथाम में मदद मिलती है। अश्वगंधा कैंसर सेल्स की ग्रोथ और प्रॉडक्शन पर लगाम लगाता है।

फर्टिलिटी बढ़ती है- अगर किसी महिला को सफेद पानी की समस्या रहती है तो इसके लिए अश्वगंधा कारगर माना गया है। इसके साथ ही अश्वगंधा के सेवन से स्पर्म क्वॉलिटी को सुधारने में भी मदद मिलती है।

अश्वगंधा का सेवन कैसे करें-

अश्वगंधा चूर्ण को खाने का तरीका बहुत ही आसान है। इसके लिए पानी, शहद या फिर घी में अश्वगंधा चूर्ण को मिलाकर सेवन किया जा सकता है। इसके अलावा, अश्वगंधा कैप्सूल, अश्वगंधा चाय और अश्वगंधा का रस भी मार्केट और ऑनलाइन आसानी से मिल जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: गर्म पानी पीने के फायदे: Garam Pani Peene Ke Fayde