नसों की ब्लॉकेज खोलने की आयुर्वेदिक दवा - Nason Ki Blockage Kholne Ki Ayurvedic Dawa

नसों की ब्लॉकेज खोलने की आयुर्वेदिक दावा (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
नसों की ब्लॉकेज खोलने की आयुर्वेदिक दावा (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

आज के तनावग्रस्त माहौल में अक्सर लोग सांस फूलने, शरीर में दर्द, फड़कन, हाथ-पैर फूलना आदि की शिकायत बताते हैं। यह ब्लड सर्कुलेशन सही से ना होने की वजह से हो सकती हैं। शरीर के हर अंग तक खून का दौरा ना पहुंच पाने के कारण अन्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह समस्या नर्व ब्लॉकेज यानी नसों की ब्लॉकेज के कारण होती हैं। क्या आप जानते हैं, नसों की ब्लॉकेज के कारण हृदय रोग, हार्ट फेलियर, ब्लड प्रेशर आदि की बीमारियां हो सकती हैं। नसों की ब्लॉकेज खराब लाइफस्टाइल का संकेत है। यदि आप भी नसों की ब्लॉकेज की समस्या से ग्रसित है तो यह लेख आपके लिए ही है। इस लेख के माध्यम से हम नसों की ब्लॉकेज से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपचार बताने जा रहे हैं। यह उपाय ना केवल ब्लॉकेज हटाने में मदगार है बल्कि दर्द निवारक के रूप भी कामयाब है।

नसों की ब्लॉकेज खोलने की आयुर्वेदिक दवा

लहसुन और दूध (Garlic and Milk)

लहसुन और दूध का सेवन नसों की ब्लॉकेज से उठने वाले दर्द के लिए फायदेमंद होता है। इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए दूध में लहसुन डालकर पिएं। इससे अन्य समस्याओं जैसे - जोड़ो का दर्द, चोट लगने पर होने वाले दर्द आदि में भी फायदा होता है। दूध और लहसुन के सेवन से दर्द में राहत मिलती है।

बादाम (Almond)

बादाम के सेवन से नसों की ब्लॉकेज दूर हो सकती है। बादाम में विटामिन भरपूर मात्रा में होते हैं। इसकी तासीर गर्म होने के कारण इसका सेवन नियमित मात्रा में करना फायेदमंद होता है। इससे कब्ज़ और दर्द जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। इसके लिए आप बादाम को भिगो कर इनका सेवन सुबह कर सकते हैं।

व्यायाम और योग (Exercise And Yoga)

व्यायाम और योग करना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। व्यायाम और योग से शरीर एक्टिव महसूस करता है जिसके कारण बीमारियों से बचाव होता है। यह शरीर को सक्रिय बनाकर शरीर के अंगो को खोलते हैं जिससे खून का प्रवाह सही हो जाता है। यहां तक कि योग में कई ऐसे आसन हैं जो ब्लॉकेज को खोलने और दूर करने में सहायक हैं जैसे - भुजंगासन (Bhujangasana) और शलभासन (Shalabhasana)। ये आसन शरीर को सक्रीय बनाने में, थकावट दूर करने में, मोटापा घटाने में, ब्लॉक्ड अंगो (कमर, पेट, कंधें, पैर, छाती) को खोलने में फायदेमंद होते हैं। ये आसन मजबूती प्रदान करके नसों की ब्लॉकेज दूर करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications