बाईं करवट सोने के फायदे: Bai Karvat Sone Ke Fayde

फोटो- medcord
फोटो- medcord

हर व्यक्ति के लिए 24 घंटों में 7 से 8 घंटे की नींद शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। लेकिन क्या इस बात पर ध्यान दिया है कि सोते समय किस पोजिशन में सोना सेहत के लिए अच्छा होता है। हर व्यक्ति के सोने का अलग तरीका होता है कोई सीधे सोता है तो कोई पेट के बल। कोई दाएं करवट तो कोई बाएं करवट आदि। कम ही लोगों को पता होगा कि सही और पर्याप्त नींद नहीं मिलने से दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। हमारी सेहत पर उठने-बैठने से लेकर खान-पान का बहुत असर पड़ता है। जानते है बाईं करवट सोने के क्या फायदे हैं।

ये भी पढ़ें: मेथी पाउडर के फायदे इन हिंदी: methi powder ke fayde in hindi

बाईं करवट सोने के फायदे-

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद- जो महिलाएं गर्भवती हैं उनके लिए बाईं तरफ सोना लाभदायक होता है क्योंकि ऐसा करने से पीठ पर पड़ने वाला प्रेशर कम होता है। साथ ही उनके गर्भाशय और फीटस तक ब्लड फ्लो भी बढ़ता है। इसके साथ ही होने वाले बच्‍चे की हेल्‍थ के लिए भी अच्‍छा है। बाईं करवट सोने से प्रेग्‍नेंसी में हाथ-पैरों की सूजन भी कम होती है। गर्भावस्था में चैन की नींद सो पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में बाईं करवट सोना काफी आरामदायक रहता है।

किडनी और लीवर के लिए फायदेमंद- बाईं करवट सोने से बॉडी में मौजूद विषैले पदार्थ आसानी से निकल जाते हैं। इसके साथ ही इससे लीवर में फैट जमा नहीं हो पाता।

डाइजेशन में सुधार होता है- अगर आप बाईं करवट सोते हैं तो इससे अच्छी नींद आती है औऱ पेट से जुड़ी समस्या भी दूर रहती है। इससे खाना भी सही तरीके से पचता है क्योंकि शरीर के बाईं ओर पाचन तंत्र होता है।

ये भी पढ़ें: दूध और छुहारे के फायदे: Doodh Aur Chuare Ke Fayde

सीने की जलन और खट्टी डकारें दूर करें- अगर किसी को कब्ज, एसिडिटी और सीने की जलन की समस्या रहती है तो इस बाईं करवट सोने से बहुत लाभकारी होता है।

पीठ दर्द में आराम होता है- अगर किसी व्यक्ति की पीठ में दर्द की शिकायत है तो ऐसे में बाईं करवट सोना फायदेमंद रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: मुल्तानी मिट्टी और शहद के फायदे: multani mitti aur shahad ke fayde

Edited by Naina Chauhan