बाजरे के फायदे: bajre ke fayde

फोटो: HerZindagi
फोटो: HerZindagi

बाजरा सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है और इसमें फाइबर भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यही वजह है कि इसका सेवन बहुत किया जाता है लेकिन अमूमन उत्तर भारत को छोड़कर इसका सेवन बेहद कम होता है। बाजरे की रोटी या उससे बननी वाली अन्य चीजों के बारे में लोग कम जानते हैं।

ये भी पढ़ें: गिलोय और नीम के रस से डायबिटीज के रोगी पाएंगे आराम: Giloy aur Neem ke ras se diabetes ke rogi payenge aaram

इसके पीछे उनकी खुद की सोच जिम्मेदार है जिसके मुताबिक वो सरसो दा साग और मक्के दी रोटी के बारे में तो जानते हैं लेकिन बाजरे की रोटी के बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं या उसका सेवन करते हैं। बाजरे के पराठे भी बहुत स्वादिष्ट होते हैं और आप इनका इस्तेमाल करके अपनी सेहत को बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कोरोनावायरस से परेशान हैं तो इस डाइट का पालन करें: Coronavirus se pareshaan hain to is diet ka paalan karein

बाजरा खाने में स्वाद से भरपूर होता है लेकिन साथ ही साथ ये सेहत से भी भरपूर होता है। इसको ध्यान में रखते हुए आइए नजर ड़ालते हैं उन फायदों पर जो आपको बाजरे का सेवन करने से प्राप्त होते हैं और क्यों आपको बाजरे का सेवन अपने हर दिन के जीवन में भी करना चाहिए।

बाजरे के फायदे

दिल को रखे फिट

दिल अगर फिट है तो जिंदगी का हर पल सुपरहिट है। इंसान का दिल, दिमाग, किडनी और अन्य अंग जबतक सही काम कर रहे हैं तबतक इंसान की सेहत ठीक है वरना उसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बाजरा आपके दिल को फिट रखकर सेहत को बेहतर करता है।

पाचन में दिलाए आराम

पाचन से जुड़ी कोई समस्या हो तो आपको बाजरे की रोटी का सेवन करना चाहिए। पाचन अच्छा होने पर आपको अच्छा महसूस होता है। आपके पेट में कम गैस बनती है जो आपके पेट को हमेशा अच्छा अनुभव देती है और शरीर के कई अंगों एवं नसों पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता है।

विटामिन बी की पूर्ति करे

ये आपके शरीर को आराम दिलाता है, और ग्लूटेन फ्री होने के कारण ये सेहत को आराम देता है। अस्थमा और कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियों से भी ये आपको बचाता है और शुगर के रोगियों के लिए तो बाजरा सेहत की खान है। जिन लोगों को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उन्हें बाजरे का सेवन करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए खाएं हलवा: Immunity ko badhaane ke liye khaayein halwa

Edited by Amit Shukla