अमचूर पाउडर के फायदे और नुकसान-Amchur Powder Ke Fayde Aur Nuksan

अमचूर पाउडर के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अमचूर पाउडर के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अमचूर (Amchur) का उपयोग खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन अमचूर के इस्तेमाल से न कि सिर्फ खाने में स्वाद बढ़ता है, बल्कि इसका सेवन स्वास्थ्य को भी अनगिनत लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अमचूर औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। अमचूर में फाइबर, विटामिन सी और एंटीआक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होते हैं। लेकिन अमचूर पाउडर के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं अमचूर पाउडर के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

अमचूर पाउडर के फायदे और नुकसान (Amchur Powder Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

अमचूर पाउडर के फायदे

- अमचूर पाउडर का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि अमचूर पाउडर में फाइबर के साथ-साथ विटामिन सी भी मौजूद होता है। इसलिए इसका सेवन करने से वजन आसानी से कम किया जा सकता है।

- अमचूर का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का जोखिम कम होता है। क्योंकि अमचूर पाउडर में मैंगीफेरीन नामक तत्व पाया जाता है, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मददगार साबित होता है।

- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए अमचूर पाउडर काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

- अमचूर का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अमचूर में फाइबर की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर रहता है। साथ ही कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती है।

- अमचूर का उपयोग हृदय (Heart) को स्वस्थ रखने के लिए भी किया जा सकता है। क्योंकि अमचूर का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के साथ-साथ ट्राइग्लिसराइड्स भी कम होता है, जिससे हृदय रोग का जोखिम कम होता है।

- अमचूर का सेवन शरीर में आयरन (Iron) की मात्रा को बनाए रखने में मददगार साबित होता है। इसलिए अगर किसी को एनीमिया यानि शरीर में खून के कमी की शिकायत है, तो उसे अमचूर पाउडर का सेवन करना चाहिए।

- अमचूर पाउडर का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अमचूर पाउडर में बीटा-कैरोटीन नाम का तत्व पाया जाता है, जो आंखों को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होता है।

अमचूर पाउडर के नुकसान

- जिन लोगों को किडनी (Kidney) संबंधी कोई बीमारी हो, उनको अमचूर पाउडर का सेवन नहीं करना चाहिए।

- अमचूर पाउडर का अधिक मात्रा में सेवन करने से डायरिया या गैस की शिकायत हो सकती है।

- अगर किसी को सर्दी-खांसी या गले में खराश की शिकायत है, तो उसे अमचूर पाउडर का अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसकी तासीर ठंडी होती है।

- अमचूर पाउडर से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। ऐसे में अगर इसके सेवन के बाद किसी प्रकार की एलर्जी हो, तो अमचूर पाउडर का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications