छाछ पीने के फायदे और नुकसान-Chach Pine Ke Fayde Aur Nuksan

छाछ पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
छाछ पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम (Summer Season) में शरीर को ठंडक देने वाली चीजों का सेवन करना चाहिए। जैसी की छाछ (Buttermilk), गर्मी के मौसम में छाछ का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि छाछ पीने से शरीर को एनर्जी के साथ ठंडक भी मिलती है। बता दें कि दही को मथने के बाद बनने वाले छाछ का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि छाछ में उच्च मात्रा में पोटेशियम, विटामिन B12, कैल्शियम, राइबोफ्लेविन, फास्फोरस मौजूद होता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। लेकिन छाछ का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप अधिक मात्रा में सेवन करते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को फायदा की जगह नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं छाछ पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

छाछ पीने के फायदे और नुकसान (Chach Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

छाछ पीने के फायदे

- छाछ का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि छाछ भोजन को अच्छी तरह से पचाने में मददगार साबित होता है। इसलिए छाछ के सेवन से पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर बनता है और अपच और एसिडिटी की शिकायत भी दूर होती है। साथ ही छाछ के सेवन से मसालेदार और तीखे भोजन से पेट में होने वाली जलन से आराम मिलता है।

- गर्मी के मौसम में छाछ का सेवन सेहत के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि गर्मी में छाछ पीने से शरीर को ठंडक और एनर्जी (Energy) मिलती है। जिससे कमजोरी महसूस नहीं होती है।

- छाछ का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि छाछ में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

- कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम करने के लिए छाछ का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि छाछ में बायोएक्टिव प्रोटीन होता है, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मददगार साबित होता है।

- छाछ का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood pressure) वाले मरीजों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि छाछ में पोटैशियम और मैग्नीशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।

- छाछ में कैलोरी और फैट की मात्रा बहुत कम होती है। इसलिए जो लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) से परेशान हैं, उनको छाछ का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे वजन आसानी से कम होता है।

- गर्मी के मौसम में डिहाइड्रेशन (Dehydration) की शिकायत हो जाती है। जिसकी वजह से शरीर में पानी की कमी हो जाती है। लेकिन छाछ का सेवन इस कमी को दूर करता है।

- छाछ का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि छाछ में विटामिन ए, सी और बी जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

छाछ पीने के नुकसान

- अगर किसी को सर्दी-खांसी (Cold and Cough) की शिकायत हैं, तो उसे छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए।

- अगर किसी को किडनी (Kidney) संबंधी कोई बीमारी हो, तो उसे छाछ का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

- अगर किसी को अर्थराइटिस की समस्या है, तो उसे छाछ का सेवन करने से बचना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications