हरा धनिया का जूस पीने के फायदे और नुकसान-Hara Dhaniya Ka Juice Pine Ke Fayde Aur Nuksan

हरा धनिया का जूस पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
हरा धनिया का जूस पीने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

हरा धनिया (Green coriander) का इस्तेमाल ज्यादातर व्यंजनों पर गार्निश के लिए किया जाता है। हरे धनिया के उपयोग से खाने का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं धनिया सिर्फ खाने में स्वाद को नहीं बढ़ाता है, बल्कि धनिया औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है, इसलिए इसके जूस का सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। धनिया के जूस का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। क्योंकि धनिया में प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थियामीन, पोटोशियम और विटामिन सी जैसे तत्व पाये जाते हैं। जो स्वास्थ्य को काफी लाभ पहुंचाते हैं। धनिया का जूस पीने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं हरा धनिया का जूस पीने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

हरा धनिया का जूस पीने के फायदे और नुकसान (Hara Dhaniya Ka Juice Pine Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

हरा धनिया का जूस पीने के फायदे

- आजकल ज्यादातर लोग बढ़ते मोटापा (Obesity) के शिकार हैं, लेकिन अगर आप रोजाना हरे धनिया के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे मोटापा कंट्रोल होता है। क्योंकि हरा धनिया में फाइबर मौजूद होता है।

- हरे धनिया का जूस डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि धनिया का जूस पीने से शगुर लेवल कंट्रोल रहता है।

- धनिया के जूस का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि धनिया के जूस का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही पेट संबंधी कई बीमारियां दूर होती है।

- आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोग बढ़ते कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) की वजह से परेशान हैं, लेकिन अगर आप धनिया के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है।

- धनिया के जूस का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि धनिया में पोटैशियम और मैग्नेशियम जैसे तत्व पाये जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होते हैं।

- धनिया के जूस का सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं। इसके लिए सुबह खाली पेट धनिया के जूस का सेवन करना चाहिए।

- धनिया के जूस में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां (Bones) मजबूत होती है।

हरा धनिया का जूस पीने के नुकसान

- हरे धनिया से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) की शिकायत होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।

- जिन लोगों का ब्लड प्रेशर लो रहता है, उनको अधिक मात्रा में धनिया के जूस का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे ब्लड प्रेशर और भी लो हो सकता है।

- धनिया के जूस का अधिक मात्रा में सेवन करने से लिवर (Liver) को नुकसान पहुंच सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications