चीकू खाने के फायदे और नुकसान-Chiku Khane Ke Fayde Aur Nuksan

चीकू खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
चीकू खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

चीकू (Chiku) एक ऐसा फल है, जो खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। चीकू को सपोटा के नाम से भी जाना जाता है। चीकू पोषक तत्वों से भरपूर होता है, इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। चीकू में विटामिन-बी, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम, मैंगनीज, फाइबर, मिनरल जैसे तत्व पाये जाते हैं। साथ ही चीकू में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। लेकिन चीकू का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंच सकता है। आइए जानते हैं चीकू खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

चीकू खाने के फायदे और नुकसान (Chiku Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

चीकू खाने के फायदे

- चीकू का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि चीकू में डाइटरी फाइबर मौजूद होता है, इसलिए जो लोग बढ़ते मोटापा से परेशान हैं, उनको चीकू का सेवन करना चाहिए। इससे वजन आसानी से कम होता है।

- चीकू का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम, फास्फोरस और आयरन जैसे तत्वों की जरूरत होती है और ये तीनों पोषक तत्व चीकू में भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

- चीकू का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि चीकू में एंटी कैंसर गुण पाये जाते हैं, जो कैंसर के जोखिम को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

- चीकू में विटामिन सी की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है, जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

- चीकू का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चीकू में डाइटरी फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत दूर होती है।

- चीकू का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood pressure) वाले मरीजों के लिए भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि चीकू में पोटैशियम मौजूद होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में अहम भूमिका निभाता है।

- चीकू का सेवन स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि चीकू में विटामिन सी और ई की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही स्किन संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

चीकू खाने के नुकसान

- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को चीकू का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे ब्लड शुगर लेवल हाई हो सकता है।

- चीकू का अधिक मात्रा में सेवन करने से अपच की शिकायत हो सकती है।

- चीकू का अधिक मात्रा में सेवन करने से मुंह में अल्सर की शिकायत हो सकती है।

- चीकू का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट दर्द (Stomach pain) की समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications