खाली पेट करी पत्ता खाने के फायदे और नुकसान-Khali Pet Curry Patta Khane Ke Fayde Aur Nuksan

खाली पेट करी पत्ता खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
खाली पेट करी पत्ता खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

करी पत्ता (Curry Leaf) का इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। खासकर सांभर, इंडली, उपमा और नारियल की चटनी जैसी साउथ इंडियन डिशों (South Indian Dish) का स्वाद करी पत्ते से दो गुना बढ़ जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि करी पत्ता का इस्तेमाल न कि सिर्फ व्यंजन में स्वाद को बढ़ाने के लिए किया जाता है, बल्कि इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। करी पत्ता का सुबह खाली पेट सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। करी पत्ता में आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी1, विटामिन बी 2, विटामिन सी, विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके अलावा करी पत्ते में एंटी-डायबिटिक, एंटी-ओक्सिडेंट, एंटी-माइक्रोबियल गुण होते है। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट करी पत्ता खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए खाली पेट करी पत्ता खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

खाली पेट करी पत्ता खाने के फायदे और नुकसान (Khali Pet Curry Patta Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

खाली पेट करी पत्ता खाने के फायदे

पेट के लिए फायदेमंद

खाली पेट करी पत्ता का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करी पत्ता में कई तत्व पाए जाते हैं, इसलिए अगर आप सुबह खाली पेट करी पत्ता का सेवन करते हैं, तो इससे एसिडिटी, अपच की शिकायत दूर होती है। साथ ही पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है।

मोटापा होता है कम

खाली पेट करी पत्ता का सेवन मोटापा (Obesity) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। इसलिए अगर किसी को मोटापा कम करना हो, तो उसे रोजाना सुबह खाली पेट करी पत्ता को चबा-चबाकर खाना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

सुबह खाली पेट करी पत्ता का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम किया जा सकता है। क्योंकि करी पत्ता में कई एंटीआक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार साबित होते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद

सुबह खाली पेट करी पत्ता का सेवन आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करी पत्ता में विटामिन ए की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना करी पत्ता का सेवन करता है, तो इससे आंखों की रोशनी तेज होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

करी पत्ता का सेवन स्किन (Skin) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करी पत्ता में विटामिन सी मौजूद होता है। इसलिए करी पत्ता का सेवन करने से स्किन संबंधी कई परेशानी दूर होती है। साथ ही स्किन पर ग्लो भी आता है।

लिवर रहता है हेल्दी

खाली पेट करी पत्ता चबाने से लिवर (Liver) हेल्दी रहता है। साथ ही करी पत्ता लिवर की कार्य क्षमता को बेहतर बनाने में भी मदद करता है।

शुगर होता है कंट्रोल

करी पत्ता का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि करी पत्ते में हाइपोग्लाइसेमिक के गुण पाए जाते हैं, जो शुगर लेवल को कम करने का काम करता है।

करी पत्ता खाने के नुकसान

गर्भवती महिला न करें सेवन

गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को करी पत्ता का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती है।

एलर्जी हो सकती है

करी पत्ता से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है। इसलिए करी पत्ता का सेवन करने के बाद स्किन संबंधी कोई परेशानी हो, तो नहीं खाना चाहिए।

पेट दर्द की हो सकती है शिकायत

करी पत्ता का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है। अगर आप करी पत्ता ज्यादा खाते हैं, तो इससे एसिडिटी और पेट दर्द (Stomach Pain) हो सकता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है ।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications