दही खाने के फायदे और नुकसान-Dahi Khane Ke Fayde Aur Nuksan

दही खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
दही खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

अच्छे काम को करने के पहले दही (Curd) खाना काफी शुभ माना जाता है। दही के इस्तेमाल से कई चीजें भी बनती हैं, जो खाने या पीने में काफी स्वादिष्ट लगती है। जैसे दही का रायता, छाछ, कई लोग दही के साथ पराठा खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं दही का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। दही का रोजाना सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। साथ ही दही का सेवन कई बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि दही में कैल्शियम, विटामिन बी-2, बी-12, पोटैशियम, मैग्नीशियम, विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी, विटामिन पाइरिडोक्सिन, कैरोटिनॉइड, फोलेट जैसे तत्व पाए जाते हैं। लेकिन दही खाने के सिर्फ फायदे ही नहीं होते हैं, बल्कि दही खाने के कुछ नुकसान भी होते हैं। जानिए दही खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

दही खाने के फायदे और नुकसान (Dahi Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

दही खाने के फायदे

पाचन तंत्र होता है मजबूत

दही का सेवन पेट के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में लैक्टोज होता है। इसलिए अगर कोई रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करता है, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है।

वजन होता है कम

दही का सेवन मोटापा (Obesity) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि दही में कई तत्व मौजूद होते हैं, जो वजन कम करने में लाभदायक साबित होते हैं। इसलिए जिन लोगों को वजन कम करना हो, उनके लिए दही सबसे सही विकल्प होता है।

हड्डियां होती हैं मजबूत

दही का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि दही में कैल्शियम की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए रोजाना एक कटोरी दही का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

दही का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना एक कटोरी दही खाने से शरीर में बढ़ा खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होने लगता है। साथ ही हार्ट भी हेल्दी रहता है। लेकिन जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल बढ़ा हो, उनको अधिक मात्रा में दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

दही का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना दही खाने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

दही का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि दही एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको एक कटोरी दही का सेवन करना चाहिए।

दही खाने के नुकसान

  1. अस्थमा (Asthma) के मरीजों को दही का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती है।
  2. अगर किसी को सर्दी-जुकाम (Cold) की शिकायत हो, तो उसे रात में दही का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे सर्दी-जुकाम और बढ़ सकता है।
  3. जिन लोगों को वजन (Weight) कम करना हो, उनको दही में चीनी मिलाकर नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे वजन घटने की बजाए बढ़ने लगता है।
  4. जिन लोगों अर्थराइटिस (Arthritis) की शिकायत है, उनको दही का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications