सुबह खाली पेट सौंफ खाने के फायदे और नुकसान-Subah Khali Pet Saunf Khane Ke Fayde Aur Nuksan

सुबह खाली पेट सौंफ खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
सुबह खाली पेट सौंफ खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

सौंफ (Fennel) एक मसाला है, जो खाने में स्वाद को बढ़ाता है। लेकिन सौंफ का इस्तेमाल ज्यादातर लोग एक माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं, पर क्या आप जानते हैं सौंफ का सेवन न कि सिर्फ मुंह की बदबू को खत्म करता है, बल्कि सौंफ का सेवन स्वास्थ्य को भी अनगिनत लाभ पहुंचाता है। सौंफ का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। वैसे तो आप सौंफ का सेवन कभी भी कर सकते हैं। लेकिन अगर आप सुबह खाली पेट सौंफ का सेवन करते हैं, तो यह ज्यादा लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सौंफ में कैल्शियम, सोडियम, फॉस्फोरस, आयरन, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन सुबह खाली पेट सौंफ खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट सौंफ खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

सुबह खाली पेट सौंफ खाने के फायदे और नुकसान (Subah Khali Pet Saunf Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

सुबह खाली पेट सौंफ खाने के फायदे

- सुबह खाली पेट सौंफ का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सौंफ खाने को आसानी से पचाता है। इसलिए इसके सेवन से पाचन तंत्र मजबूत होता है। साथ ही पेट संबंधी कई परेशानियां भी दूर होती है।

- सौंफ का सेवन आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सौंफ में विटामिन ए पाया जाता है, और विटामिन ए आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी तेज होती है।

- सौंफ का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि सौंफ में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से वजन आसानी से कम होता है।

- सौंफ में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है। साथ ही इसके सेवन करने से दिल की बीमारियों का जोखिम भी कम होता है।

- सौंफ का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए लाभदायक साबित होता है। क्योंकि सौंफ में पोटैशियम मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

- सौंफ का सेवन लिवर (Liver) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट और अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं, जो लिवर को स्वस्थ रखने में मददगार साबित होते हैं। साथ ही इसका सेवन करने से लिवर की कार्यक्षमता भी बढ़ती है।

सुबह खाली पेट सौंफ खाने के नुकसान

- स्तनपान करा रही महिलाओं को सौंफ का अधिक मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

- सौंफ से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती है।

- जिन लोगों को छींक आने की एलर्जी है, उनको सौंफ का सेवन नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications