अनार खाने के फायदे और नुकसान-Anar Khane Ke Fayde Aur Nuksan

अनार खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
अनार खाने के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

फलों (Fruits) का सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। उसमें भी अगर बात अनार (Pomegranate) की कि जाए, तो इसका सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। क्योंकि अनार औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। अनार में फाइबर, विटामिन के,विटामिन सी, विटामिन बी, आयरन, पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, प्रोटीन और ओमेगा-6 फैटी एसिड और भी कई सारे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन अनार खाने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान होते हैं। जानिए अनार खाने के क्या-क्या फायदा और नुकसान होते हैं।

अनार खाने के फायदे और नुकसान (Anar Khane Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

अनार खाने के फायदे

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

अनार का सेवन करने से एनीमिया की शिकायत दूर होती है। क्योंकि अनार में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए अगर कोई रोजाना अनार का सेवन करता है, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है, जिससे शरीर में खून की कमी दूर होती है।

हार्ट रहता है हेल्दी

अनार का सेवन हार्ट (Heart) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसलिए अगर कोई रोजाना अनार का सेवन करता है, तो इससे हार्ट हेल्दी रहता है।

कोलेस्ट्रॉल होता है कंट्रोल

अनार का रोजाना नियमित रूप से सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कम किया जा सकता है। इसलिए अगर किसी का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ गया हो, तो उसे अनार का सेवन करना चाहिए। इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा भी कम हो जाता है।

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

अनार का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि अनार एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए जो लोग अक्सर बीमार पड़ते हैं, उनको रोजाना अनार का सेवन करना चाहिए।

पाचन तंत्र होता है मजबूत

अनार का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार में फाइबर पाया जाता है। इसलिए अगर कोई रोजाना अनार का सेवन करता है, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही जिन लोगों के पेट में अल्सर की शिकायत होती है। उनके लिए अनार का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है।

ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल

अनार का सेवन हाई ब्लड प्रेशर (High Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार खाने या अनार का जूस पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है।

स्किन के लिए फायदेमंद

अनार का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार में एंटीआक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जिसके सेवन से स्किन पर ग्लो आता है। साथ ही स्किन हेल्दी भी रहती है।

कैंसर का खतरा होता है कम

अनार का सेवन कैंसर (Cancer) जैसी घातक बीमारी से बचाव करने में काफी मददगार साबित होता है। क्योंकि अनार में एंटीआक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसलिए अगर कोई अनार का रोजाना सेवन करता है, तो इससे कैंसर का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

अनार खाने के नुकसान

खांसी होने पर न करें सेवन

अगर किसी को खांसी (Cough) की शिकायत हैं, तो उसे अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे खांसी और बढ़ सकती है।

लो ब्लड प्रेशर वाले न करें सेवन

जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर (Low Blood Pressure) की शिकायत होती है, उनको अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे ब्लड प्रेशर और भी लो हो सकता है।

एलर्जी होने पर न करें सेवन

स्किन एलर्जी (Skin Allergy) की शिकायत होने पर अनार का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए। इससे एलर्जी बढ़ने की समस्या हो सकती है।

एसिडिटी की हो सकती है शिकायत

अनार का अधिक मात्रा में सेवन करने से एसिडिटी (Acidity) की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है ।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications