अलसी के तेल के फायदे और नुकसान-Alsi Ke Tel Ke Fayde Aur Nuksan

अलसी के तेल के फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)
अलसी के तेल के फायदे और नुकसान (फोटो-Sportskeeda hindi)

अलसी के बीज के साथ-साथ अलसी का तेल (flaxseed oil) भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी का तेल औषधीय गुणों से भरपूर होता है। अलसी के तेल में ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और विटामिन बी जैसे तत्व पाए जाते हैं, साथ ही अलसी का तेल एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भी भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य और स्किन दोनों के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होता है। लेकिन अलसी के तेल के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं अलसी तेल के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

अलसी के तेल के फायदे और नुकसान (Alsi Ke Tel Ke Fayde Aur Nuksan In Hindi)

अलसी के तेल के फायदे

- कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कंट्रोल करने के लिए अलसी का तेल काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

- अलसी के तेल का उपयोग करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। खासतौर से अलसी के तेल का इस्तेमाल करने से स्तन कैंसर का जोखिम कम होता है।

- अलसी का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी के तेल में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाया जाता है। साथ ही अलसी का तेल विटामिन्स से भी भरपूर होता है, इसलिए इस तेल से स्कैल्प पर मसाज करने से बाल मजबूत होते हैं।

- अलसी के तेल का उपयोग पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी के तेल का सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही पेट से जुड़ी कई परेशानियां भी दूर होती है।

- अलसी के तेल का इस्तेमाल ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसके सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।

- अलसी का तेल स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अलसी के तेल को नियमित इस्तेमाल करने से त्वचा हाइड्रेट और मुलायम बनी रहती है।

अलसी के तेल के नुकसान

- अलसी के तेल का उपयोग गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) को नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे उनकी परेशानियां बढ़ सकती है।

- अलसी के तेल का अधिक मात्रा में इस्तेमाल करने से दस्त (Diarrhea) की शिकायत हो सकती है।

- अलसी के तेल से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में अगर इसके इस्तेमाल से किसी को स्किन संबंधी कोई परेशानी हो, तो इसका उपयोग नहीं करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications