आइसक्रीम के 5 फायदे और 4 नुकसान-Ice Cream Ke Fayde Aur Nuksan

आइसक्रीम के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
आइसक्रीम के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी का मौसम शुरू होते ही लोगों को ठंडी चीजें खाने-पीने की तलब लगती है। उन्हीं में से एक है आइसक्रीम (Ice Cream), आइसक्रीम खाने का शौकीन भला कौन नहीं होगा, आइसक्रीम का नाम सुनते ही छोटे से लेकर बड़ों तक के मुंह में पानी आ जाता है। आइसक्रीम खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आइसक्रीम स्वास्थ्य को भी कई लाभ पहुंचाता है। जी हां क्योंकि आइसक्रीम एक डेयरी प्रोड्क्टस है, इसलिए यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइसक्रीम में कैल्शियम, फास्फोरस, विटामिन बी, पोटैशिमय जैसे तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन आइसक्रीम का अधिक सेवन स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं आइसक्रीम खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

आइसक्रीम के 5 फायदे और 4 नुकसान

आइसक्रीम के फायदे

1- आइसक्रीम का सेवन हड्डियों (Bones) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि आइसक्रीम में कैल्शियम के साथ-साथ फास्फोरस की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए आइसक्रीम का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।

2- ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) एक काफी गंभीर बीमारी है, लेकिन अगर आप सीमित मात्रा में आइसक्रीम का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है। क्योंकि आइसक्रीम में पोटैशिमय की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

3- आइसक्रीम का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि आइसक्रीम में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो आपके शरीर को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में सक्षम बनाते हैं।

4- जिन लोगों को अक्सर कमजोरी (Weakness) और थकान महसूस होती है, उनको आइसक्रीम का सेवन करना चाहिए। क्योंकि आइसक्रीम में प्रोटीन और कार्बोहाइडेट जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने में मदद करते हैं।

5- एक रिसर्च के अनुसार आइसक्रीम खाने से मूड अच्छा रहता है। क्योंकि आइसक्रीम में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।

आइसक्रीम के नुकसान

1- आइसक्रीम का अधिक मात्रा में सेवन करने से वजन (Weight) बढ़ सकता है। क्योंकि आइसक्रीम में कैलोरी की अधिक मात्रा पाई जाती है।

2- आइसक्रीम का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है। क्योंकि आइसक्रीम में सैचुरेटेड फैट होता है।

3- डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को अधिक मात्रा में आइसक्रीम का सेवन नहीं करना चाहिए। क्योंकि इसके अधिक सेवन से शुगर लेवल बढ़ सकता है।

4- आइसक्रीम का अधिक मात्रा में सेवन करने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications