मुनक्का और शहद के 6 फायदे और 2 नुकसान- Munakka Aur Shahad Ke Fayde Aur Nuksan

मुनक्का और शहद के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)
मुनक्का और शहद के फायदे और नुकसान(फोटो-Sportskeeda hindi)

मुनक्का (Munakka) और शहद (Honey) का सेवन सेहत को कई लाभ पहुंचाता है, क्योंकि दोनों में मौजूद पोषक तत्व शरीर को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी मुनक्का और शहद का एक साथ सेवन किया है। मुनक्का और शहद का एक साथ सेवन सेहत को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। मुनक्का और शहद का एक साथ सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं भी दूर होती है। क्योंकि मुनक्का में विटामिन ए, विटामिन सी, बीटा कैरोटीन, फाइबर, कैल्शियम, आयरन जैसे तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, तो वहीं, शहद में कार्बोहाइड्रेट, राइबोफ्लेविन, नायसिन, विटामिन बी-6, विटामिन सी और अमीनो एसिड जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन मुनक्का और शहद का सेवन करने के कई फायदे हैं, तो कुछ नुकसान भी होते हैं। आइए जानते हैं मुनक्का और शहद के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।

मुनक्का और शहद के 6 फायदे और 2 नुकसान

मुनक्का और शहद के फायदे

1- शरीर में खून की कमी होने पर मुनक्का और शहद के मिश्रण का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मुनक्का और शहद दोनों में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) का स्तर बढ़ता है।

2- मुनक्का और शहद के मिश्रण का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि इसमें फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है।

3- कब्ज (Constipation) की शिकायत होने पर मुनक्का और शहद के मिश्रण का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि मुनक्का और शहद में फाइबर पाया जाता है और फाइबर कब्ज की शिकायत से छुटकारा दिलाने में मदद करता है।

4- शरीर में सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर मुनक्का और शहद के मिश्रण का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि मुनक्का और शहद में एंटी इंफ्लेमेंटरी गुण पाया जाता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है।

5- मुनक्का और शहद के मिश्रण का सेवन वजन (Weight) कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि मुनक्का और शहद का सेवन आपके मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है, जिससे वजन कंट्रोल होता है।

6- सर्दी-जुकाम (Cold) जैसे वायरल इंफेक्शन की शिकायत होने पर मुनक्का और शहद का सेवन काफी फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि अगर आप इस मिश्रण का सेवन करते हैं, तो इससे सर्दी-जुकाम की शिकायत से छुटकारा मिलता है।

मुनक्का और शहद के नुकसान

1- मुनक्का या शहद से अगर किसी को एलर्जी (Allergy) की शिकायत है, तो उसे इस मिश्रण का सेवन करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे स्किन संबंधी समस्या हो सकती है।

2- मुनक्का और शहद के मिश्रण का अधिक मात्रा में सेवन करने से दस्त (Diarrhea) की शिकायत हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications