बेल के पत्तों से दूर होती है कई बीमारियां- Bael Ke Patto Se Dur Hoti Hai Kai Bimariya

बेल के पत्तों से दूर होती है कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)
बेल के पत्तों से दूर होती है कई बीमारियां(फोटो-Sportskeeda hindi)

बेल के फल ही नहीं, बल्कि बेल के पत्ते (Bael leaves) भी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माने जाते हैं। बेल की पत्तियां औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। बेल की पत्तियों का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, साथ ही इसका सेवन डायबिटीज, हार्ट, पेट जैसी बीमारियों में भी लाभदायक साबित होता है। बेल की पत्तियों को ताजा और सूखाकर दोनों तरह से सेवन किया जा सकता है। आइए जानते हैं बेल के पत्तों के क्या-क्या फायदे होते हैं।

बेल के पत्तों से दूर होती है कई बीमारियां

कैंसर के खतरे को करता है कम

बेल की पत्तियों का सेवन करने से कैंसर (Cancer) जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा काफी हद तक कम होती है। क्योंकि बेल की पत्तियां में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो कैंसर के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।

पेट संबंधी समस्या होती है दूर

बेल की पत्तियों का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) सही रहता है। साथ ही कब्ज जैसी पेट संबंधी बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

यूरिन इंफेक्शन होते हैं दूर

यूरिन इंफेक्शन (Urine Infection) की शिकायत होने पर बेल की पत्तियों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसके सेवन से इंफेक्शन की शिकायत दूर होती है। इसके लिए बेल की पत्तियों से बने काढ़े का सेवन करना चाहिए।

सूजन की शिकायत होती है दूर

शरीर में किसी भी तरह के सूजन (Swelling) की शिकायत होने पर बेल की पत्तियों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि बेल के पत्तों में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं, जो सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

लिवर के लिए फायदेमंद

बेल की पत्तियों का सेवन लिवर (Liver) के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकलते हैं और लिवर स्वस्थ रहता है। इसके लिए बेल की पत्तियों से बने चूर्ण का सेवन करना चाहिए।

कोलेस्ट्रॉल होता है कम

बेल की पत्तियों का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। इसलिए जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ा हो, उनको बेल की पत्तियों का सेवन करना चाहिए।

शुगर रहता है कंट्रोल

डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए बेल की पत्तियों का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि इसका सेवन करने से शुगर लेवल कंट्रोल रहता है। इसके लिए बेल की पत्तियों को पीसकर उसके रस का सेवन करना चाहिए।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications