खजूर और छुहारे खाने के फायदे - Khajur Aur Chuhare Khane Ke Fayde

खजूर और छुहारे खाने के फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)
खजूर और छुहारे खाने के फायदे (फोटो - sportskeedaहिंदी)

खजूर (Date) और छुहारे (Dry date) दोनों ही सूखे मेवे होते हैं। यह सूखे मेवे सेहत के लिए बहुत लाभकारी होते हैं। वजन कम करने में खजूर का सेवन फायदेमंद होता है और मसल्स को मजबूती देने के लिए छुहारे का सेवन अच्छा माना जाता है। दोनों के ही अलग-अलग फायदे होते हैं। छुहारे में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम पाई जाती है और छुहारे फाइबर का अच्छा स्रोत होते हैं। यह स्वाद में मीठे होते है और शरीर को ऊर्जा प्रदान करवाते हैं। खजूर और छुहारे, दोनों का ही बहुत से घरेलू उपचार में प्रयोग किया जाता है। खजूर खाने में नरम होते है और छुहारे खाने में सख्त होते हैं। किसी भी खाद्य पदार्थ को इनके साथ इस्तेमाल किया जाए तो यह अधिक फायदे देते हैं, जैसे - रसोई में पकने वाले व्यंजन, मिठाई, केक, स्मूथी, दूध आदि के साथ। इस लेखे में आप खजूर और छुहारे खाने के फायदे जान पाएंगे।

खजूर और छुहारे खाने के फायदे - Khajur Aur Chuhare Khane Ke Fayde In Hindi

खजूर के फायदे

वजन कम करने में (Helps in weight loss)

सूखे मेवे सेहत के लिए अच्छे होते हैं। खजूर वजन कम करने में और बढ़ाने में मदद करता है। खजूर में कम मात्रा में फैट होता है जो चर्बी को घटने में और कोलेस्ट्रॉल के स्तर को गिराने में मददगार होता है। इसलिए इसका नियंत्रित मात्रा में प्रयोग वजन कम करने में मददगार हो सकता है।

पेट की समस्याओं से राहत दिलाए (Give relief from stomach problems)

खजूर का नियमित सेवन पाचन तंत्र के लिए अच्छा माना जाता है। खजूर में घुलनशील फाइबर पाए जाते हैं, जो आंतो को साफ़ करने का काम करते हैं जिसके कारण कब्ज़ की समस्या से छुटकारा मिलता है।

खांसी-जुकाम में उपयोगी (Helpful in cold-cough)

खजूर और दूध का इस्तेमाल खांसी-जुकाम में काफी समय से किया जाता आ रहा है। दूध में खजूर के साथ काली मिर्च और इलायची पाउडर को डाला जाए तो सर्दी दूर करने में उपयोगी साबित होगा।

छुहारे के फायदे

हृदय स्वास्थ्य के लिए (Good For Heart Health)

हृदय स्वास्थ्य के लिए छुहारा बहुत लाभदायक होता है। छुहारे में फैट कम मात्रा में होता है और यह कोलेस्ट्रॉल मुक्त होता है। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मददगार होता है।

ऊर्जा प्रदान करे (Gives Instant Energy)

छुहारे में ग्लूकोज़ की अधिक मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। ऐसे में छुहारे का सेवन फायदेमंद होता है।

मसल्स को मजबूती दे (Strengthens Muscles)

मसल्स की ताकत बढ़ाने के लिए छुहारे का सेवन फायदेमंद होता है। बच्चों से लेकर गर्भवती महिलाओं के लिए इसके फायदे देखे गए हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications