सोंठ के फायदे: Sonth Ke Fayde

फोटो- healthy nuskhe
फोटो- healthy nuskhe

सोंठ अदरक को सूखा कर बनाई जाती है। इसका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इससे कई बीमारियों से बचा जा सकता है। यह आसानी से हर घर में मिल जाती है। अगर आप कई तरह की बीमारियों से बचना चाहते हैं, तो इसे कैसे इस्तेमाल किया जाता है इसकी जानकारी जरूर लें, तभी यह कारगर हो सकती है।

ये भी पढ़ें: सौंफ और मिश्री का पानी पीने के फायदे: saunf aur mishri ka pani peene ke fayde

सोंठ का उपयोग -

सोंठ का उपयोग खाना बनाने में एक मसाले के रुप में किया जाता है। वहीं आयुर्वेदिक दवाओं में भी सोंठ का उपयोग होता है।

सोंठ के गुण -

- कफ को कम करने का भी काम करती है।

- खाना पचाने में मदद मिलेगी।

- पित्त के प्रकोप को कम करती है।

- वाद दोष दूर होता है।

ये भी पढ़ें: सीने में जलन के घरेलू उपाय: seene mein jalan ke gharelu upay

सोंठ के फायदे -

जुकाम - सोंठ अदरक का ही रूप है, जो हर घर में उपयोग किया जाता है। अक्सर लोग सब्जी, चाय और अन्य पेय पदार्थों में इसका इस्तेमाल करते है। बता दें कि अदरक मलेरिया और बुखार जैसी समस्याओं के साथ सर्दी-जुकाम से राहत देने का काम कर सकता है। इसलिए सोंठ के प्रयोग से जुकाम से राहत मिल सकती है।

वजन कम करने के लिए - सोंठ का उपयोग शरीर के वजन को कम करने के लिए किया जा सकता है। अदरक लिपिड प्रोफाइल को कम कर वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है। सोंठ में थर्मोजेनिक गुण (thermogenic properties) होते हैं, जो फैट बर्नर की तरह काम कर सकता है।

सिरदर्द - अगर किसी को सिरदर्द हो रहा है तो ऐसे में भी सोंठ के फायदे देखे जा सकते हैं। अदरक उल्टी, मतली के साथ सिरदर्द और यहां तक कि माइग्रेन को ठीक करने की क्षमता रखता है

छाती में दर्द - मांसपेशियों में दर्द के साथ ऐंठन जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए सोंठ लाभकारी है।अदरक में जिंजरोल नामक खास तत्व मौजूद होता है, जो रक्त प्रवाह को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ दर्द को दूर करने का काम कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: चना और किशमिश के फायदे: chana aur kismis ke fayde

Edited by Naina Chauhan