मिश्री और नीम खाने के फायदे-Mishri Aur Neem Khane Ke Fayde

मिश्री और नीम खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
मिश्री और नीम खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

मिश्री (Mishri) और सौंफ का सेवन ज्यादातर लोग एक माउथ फ्रेशनर के रूप में करते हैं। लेकिन अगर आप मिश्री का सेवन नीम (Neem) के साथ करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। क्योंकि नीम का पेड़ एक औषधीय पेड़ है और मिश्री में भी कई औषधीय गुण मौजूद होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। नीम में एंटीसेप्टिक, एंटी बैक्टीरियल और विटामिन सी जैसे गुण मौजूद होते हैं। तो वहीं, मिश्री में कैल्शियम, विटामिन बी 12, आयरन और अमीनो एसिड जैसे खनिज पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं मिश्री और नीम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

मिश्री और नीम खाने के फायदे (Mishri Aur Neem Khane Ke Fayde In Hindi)

रोग प्रतिरोधक क्षमता होती है मजबूत

मिश्री और नीम को एक साथ मिलाकर खाने से रोग प्रतिरोधक (Immunity) क्षमता मजबूत होती है। क्योंकि मिश्री और नीम एंटीआक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसलिए इसका सेवन करने से आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।

एनीमिया की शिकायत होती है दूर

एनीमिया (Anemia) की शिकायत होने पर थकान और कमजोरी महसूस होने लगती है। लेकिन अगर आप रोजाना नीम और मिश्री का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। जिससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है।

पाचन तंत्र होता है बेहतर

नीम और मिश्री का एक साथ सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अगर आप नीम और मिश्री का एक साथ सेवन करते हैं, तो इससे पाचन तंत्र (Digestion) बेहतर रहता है।

खांसी की शिकायत होती है दूर

नीम और मिश्री का सेवन करने से खांसी (Cough) और गले में खराश की शिकायत भी दूर होती है। क्योंकि मिश्री में मौजूद औषधीय गुण खांसी और गले में खराश की शिकायत को दूर करने में मदद करते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद

नीम और मिश्री का सेवन स्किन (Skin) के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि नीम में एंटीसेप्टिक और एंटी बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। इसलिए अगर आप रोजाना नीम और मिश्री का सेवन करते हैं, तो इससे स्किन संबंधी कई परेशानियां दूर होती है।

मुंह की दुर्गंध होती है दूर

नीम और मिश्री का उपयोग आप एक माउथ फ्रेशनर (Mouth Freshner) के रूप में भी कर सकते हैं। इसके सेवन से मुंह की दुर्गंध खत्म होती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications