ओटमील खाने के फायदे-Oatmeal Khane Ke Fayde

ओटमील खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
ओटमील खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

ओटमील (Oatmeal) जिसे जई का दलिया भी कहा जाता है, उसका सेवन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ओटमली पोषक तत्वों से भरपूर होता है, ओटमील को सबसे पौष्टिक नाश्ता माना जाता है। क्योंकि ओटमील का सेवन करने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है, साथ ही यह वजन कम करने में भी मददगार साबित होता है। इसके अलावा ओटमील का सेवन करने से कई बीमारियां भी दूर होती है। ओटमील में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। साथ ही इसमें आयरन, फोलेट, कॉपर और मैंगनीज जैसे मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं ओटमील खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

ओटमील खाने के फायदे (Oatmeal Khane Ke Fayde In Hindi)

1- ओटमील का सेवन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि ओटमील में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से पाचन तंत्र (Digestion) मजबूत होता है। साथ ही कब्ज की शिकायत भी दूर होती है।

2- ओटमील का सेवन हाई कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) लेवल को कम करने में मददगार साबित होता है। क्योंकि इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो शरीर में जमे खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है।

3- ओटमील का सेवन वजन (Weight) कम करने में काफी लाभदायक साबित होता है, इसलिए जो लोग बढ़ते मोटापे की वजह से परेशान हैं, उनको रोजाना सुबह नाश्ते में ओटमील का सेवन करना चाहिए। इससे वजन आसानी से कम होता है।

4- ओटमील का सेवन ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) वाले मरीजों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है, क्योंकि इसके सेवन से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है।

5- ओटमील का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए भी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि ओटमील का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

6- ओटमील का सेवन करने से शरीर में एनर्जी (Energy) बनी रहती है। क्योंकि ओटमील में प्रोटीन मौजूद होता है, इसलिए इसका सेवन करने से सुस्ती और कमजोरी महसूस नहीं होती है।

7- ओटमील का सेवन करने से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का खतरा कम होता है। क्योंकि ओटमील में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कैंसर को बढ़ावा देने वाली कोशिकाओं को कम करते हैं और अच्छी कोशिकाओं को बनाए रखते हैं। इसलिए इसके सेवन से कैंसर का जोखिम कम होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications