गर्मियों में कच्चा आम खाने के फायदे-Garmi Me Kachaa Aam Khane Ke Fayde

गर्मियों में कच्चा आम खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)
गर्मियों में कच्चा आम खाने के फायदे(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मियों के मौसम (Summer Season) में कच्चे आम (raw mango) या खट्टी कैरी का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, क्योंकि कैरी खाने में खट्टी और हल्की मीठी लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कच्चा आम खाने में स्वादिष्ट के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। जी हां कच्चे आम का सेवन करने से कई बीमारियां दूर होती है। क्योंकि गर्मी के मौसम में कच्चे आम का सेवन शरीर को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही लू और धूप लगने से भी बचाता है। जिससे आप बीमार पड़ने से बच सकते हैं। साथ ही कच्चा आम पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है। कच्चे आम में विटामिन-ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, फॉस्फोरस और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में कच्चा आम खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं।

गर्मियों में कच्चा आम खाने के फायदे (Garmi Me Kachaa Aam Khane Ke Fayde In Hindi)

एसिडिटी की शिकायत होती है दूर

गर्मी के मौसम में अक्सर लोगों को एसिडिटी (Acidity) की शिकायत हो जाती है, लेकिन अगर आप कच्चे आम का सेवन करते हैं, तो इससे एसिडिटी की शिकायत दूर होती है। क्योंकि कच्चे आम का सेवन करने से खाना आसानी से पच जाता है।

इम्यूनिटी होती है मजबूत

कच्चे आम में विटामिन सी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, इसलिए इसके सेवन से इम्यूनिटी (Immunity) मजबूत होती है। जिससे आप किसी भी तरह के वायरल इंफेक्शन की चपेट में आने से बच सकते हैं।

लू लगने से बचाता है

गर्मी के मौसम लू (Loo) और धूप लगने की वजह से अक्सर लोग बीमार पड़ जाते हैं, लेकिन अगर आप रोजाना कच्चे आम का या कच्चे आम के जूस का सेवन करते हैं, तो बीमार पड़ने से बच सकते हैं। क्योंकि कच्चा आम लू लगने से बचाता है।

शरीर को मिलती है ठंडक

गर्मी के मौसम में कच्चे आम का सेवन या कच्चे आम का जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। क्योंकि कच्चे आम की तासीर ठंडी होती है। साथ ही इसके सेवन से शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती है।

स्किन के लिए फायदेमंद

कच्चा आम स्वास्थ्य के साथ-साथ स्किन (Skin) के लिए भी फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि कच्चे आम में विटामिन सी मौजूद होता है। इसलिए इसके सेवन से पिंपल्स, दाग धब्बों जैसी शिकायत से छुटकारा मिलता है और स्किन हेल्दी रहती है।

शुगर लेवल रहता है कंट्रोल

कच्चे आम का सेवन डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि कच्चे आम में एंटी-डायबिटीक प्रभाव पाया जाता है। जो शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

आंखों के लिए फायदेमंद

कच्चे आम का सेवन आंखों के लिए काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि कच्चे आम में विटामिन ए मौजूद होता है और विटामिन ए आंखों के लिए बहुत जरूरी होता है। इसलिए कच्चे आम का सेवन करने से आंखें हेल्दी रहती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications