खाली पेट भीगे हुए मुनक्के खाने के फायदे - Khali Pet Bhige Hue Munakke Khane Ke Fayde

खाली पेट भीगे हुए मुनक्के खाने के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
खाली पेट भीगे हुए मुनक्के खाने के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

मुनक्का (Raisins) सूखा मेवा (Dry fruits) होता है। यह किशमिश परिवार से होता है। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रोटीन, फैट्स, आयरन, फाइबर, कॉपर और पोटैशिमय काफी अच्छी मात्रा में होता है। मुनक्के में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह खून बढ़ाने में भी काफी फायदेमंद हैं। आयुर्वेद में मुनक्का को गले संबंधी रोगों, पेट के रोग, खून की कमी, कमज़ोरी आदि के लिए औषधि के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इनके लाभ लेने के लिए इन्हे रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इनका सेवन करना चाहिए। भीगे हुए मुनक्का खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचते हैं। इस लेख में खाली पेट भीगे हुए मुनक्के खाने के फायदे के बारे में बताया गया है, जानने के लिए आगे पढ़ें।

खाली पेट भीगे हुए मुनक्के खाने के फायदे - Khali Pet Bhige Hue Munakke Khane Ke Fayde In Hindi

1. पेट की समस्याओं में (Treats stomach related problems)

खाली पेट मुनक्के के सेवन से पेट सम्बंधित समस्याएं ठीक हो सकती हैं। इसमें मौजूद फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है। इसके अलावा गैस की समस्या और मूत्र मार्ग में बाधा आदि समस्याओं को भी दूर करता है।

2. दांतो के लिए फायदेमंद (Good for teeth)

दांतो की समस्या दूर करने के लिए इनमें फाइटोकेमिकल होता है। रात को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट मुनक्का खाने से मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।

3. त्वचा के लिए फायदेमंद (Good for skin)

भीगे मुनक्के को स्किन के लिए अच्छा माना जाता है। भीगे मुनक्का में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और आयरन पाया जाता है, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदगार साबित हो सकता है।

4. नेत्र स्वास्थ्य के लिए (Maintains eye health)

मुनक्का में विटामिन A, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिससे आंखों की समस्या, मोतियाबिंद, कम होती रोशनी की परेशानी दूर हो जाती हैं। ऐसे में नियमित रुप से भीगे हुए मुनक्का खाने से आप अपनी आंखों को तंदुरुस्त बना सकते हैं।

5. वजन कम करने में सहायक (Helps in weight loss)

मुनक्के के अंदर पाए जाने वाले ग्लूकोस और फ्रुक्टोज़ से वजन कंट्रोल रहता है। इसलिए अगर आप रोज सुबह मुनक्का खाते हैं तो आप मोटापे का शिकार होने से बच सकते हैं। यह वजन कम करने में सहायक माना जाता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications