मछली के तेल के फायदे : Machli ke tel ke fayde

मछली के तेल के फायदे (Sportskeeda Hindi)
मछली के तेल के फायदे (Sportskeeda Hindi)

मछली (Fish) खाना सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है, ये तो सभी जानते ही हैं. ओमेगा 3 से भरपूर मछली बाल (Hair), दिमाग (Mind), आंख, उच्च रक्तचाप (High Blood Pressure),एंटी एजिंग (Anti Aging) के लिए बहुत ही अच्छी होती है। मछली में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड मौजूद होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते हैं

मछली खाने में जितनी ज्यादा फायदेमंद होती है उतने ही मछली के तेल के फायदे भी होते हैं। औषधीय गुणों से भरपूर मछली का तेल त्वचा, हार्ट, गठिया, आदि के लिए बेहद फायदेमंद होता है, ये तेल मछली के ऊतकों यानी टिश्यू से बनाया जाता है। फिश ऑयल में, इकोसापैनटोइनिक एसिड (EPA) ओमेगा 3 फैटी एसिड और डोकोसाहेक्सैनोइक एसिड (DHA) मौजूद होते हैं, मछली का तेल और कैप्सूल बाजार में आसानी से उपलब्ध होता है, आइए जानते हैं मछली के तेल के फायदे।

मछली के तेल के फायदे अनेक

स्वस्थ ह्रदय - (Healthy Heart)

मछली का तेल हृदय के लिए फायदेमंद होता है ये हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है। जो लोग मछली का सेवन अक्सर किया करते हैं उन्हें हार्ट संबंधी परेशानियां कम होती हैं, मछली का तेल शरीर में हेल्दी एचडीएल को बढ़ा कर ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है। तेल के सेवन करने से हार्ट में ब्लॉकेज से बचा जा सकता है।

इम्यूनिटी बढ़ाए (Increases Immunity)

मछली का तेल इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार साबित होता है, ये बी- कोशिकाओं नामक रोग से लड़ने वाली कोशिकाओं की संख्या और गतिविधि को बढ़ाने में मदद करता है, ये तेल रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है. जिन लोगों को खांसी और फ्लू जैसी समस्या बनी रहती है, उन्हें मछली के तेल का सेवन रोजाना करना चाहिए, इसके सेवन से इन बीमारियों के साथ लड़ने की क्षमता बढ़ेगी।

त्वचा के लिए फायदेमंद (Good for skin)

रूखी त्वचा के लिए मछली का तेल फायदेमंद होता है मछली के तेल से सोरायसिस, त्वचा की लाली, खुजली, त्वचा में होने वाले चकत्ते और घावों को ठीक किया जा सकता है। सोरायसिस में मछली का तेल ज्यादा लाभकारी माना गया है, क्योंकि तेल में मौजूद ईपीए आरेचिडोनिक एसिड (Arachidonic Acid) के जरिए प्रो-इन्‍फ्लामेट्री (Pro-inflammatory) एजेंटों के विकास को रोका जा सकता है। मछली के तेल के कैप्सूल का उपयोग करके रूखी त्वचा को दुबारा चमकदार बनाया जा सकता है, इसके लिए आपको मछली तेल की कैप्सूल का सेवन करना चाहिए।

गठिया (Arthritis)

मछली का तेल अर्थराइटिस में उपयोग होता है। जिन लोगों को अर्थराइटिस की समस्या रहती है, उन्हें मछली के तेल का उपयोग करना चाहिए, दरअसल मछली में एंटी-इंफ्लामेटरी, ओमेगा-3 ईपीए गुण पाए जाते हैं, जो गठिया में होने वाले जोड़ों के दर्द को काफी हद तक कम करने में फायदेमंद होता है

आंखों और बालों के लिए फायदेमंद (Beneficial for Eyes and Hairs)

मछली का तेल आंखों को स्वस्थ रखने में बहुत ज्यादा फायदेमंद होता है। मछली का तेल के सेवन से आंखों में होने वाले विकारों से बचा जा सकता है। साथ ही ये आंखों की रोशनी को भी तेज करता है। मछली का तेल न सिर्फ आंखों के लिए, बल्कि बालों के लिए भी फायदेमंद होता है, आजकल बालों के झड़ने की समस्या बहुत ज्यादा बढ़ गई है, इससे बचने के लिए मछली के तेल का सेवन करें, इससे बाल झड़ने की समस्या से निजात पाएंगे, और बाल भी काले हो जाएंगे।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications