जानिये किस तरह से शरीर के लिए फायदेमंद है मैदा : Janiye kis tarah se sharir ke liye faydemand hai maida

जानिये किस तरह से शरीर के लिए फायदेमंद है मैदा (Sportskeeda Hindi)
जानिये किस तरह से शरीर के लिए फायदेमंद है मैदा (Sportskeeda Hindi)

मैदा (White Flour) का उपयोग आजकल के समय में काफी ज्यादा होने लगा है भारत में पहले इसका उपयोग ज्यादा नहीं किया जाता था, लेकिन आजकल मैदा का इस्तेमाल बढ़ गया है, मैदा को तैयार करने के लिए गेहूं के बीच में मौजूद होने वाला सफेद रंग स्टार्च यानी एंडोस्पर्म को पीस कर बनाया जाता है, भारत में ज्यादातर मैदा के आटे का इस्तेमाल दक्षिणी हिस्से में किया जाता है, फास्ट फूड में उपयोग किये जाने वाले मैदे से ब्रेड, पिज्ज़ा, बर्गर, समोसा, नूडल्स, मोमोज़, भटूरा आदि जैसी खाने की चीजें तैयार की जाती हैं, लोगो को मैदे से बना हुआ खाना ज्यादा पसंद आता है क्योंकि उससे बनें ज्यादातर स्नैक्स को तेल में तल कर बनाया जाता है जिससे उसका स्वाद और भी बढ़ जाता है, मैदे के कुछ नुकसान है तो कुछ फायदे भी हैं, आइए जानते हैं मैदा से होने वाले फायदे।

मैदा से शरीर में होने वाले फायदे

वजन बढ़ाने में मददगार – जो लोग अपने वज़न बढ़ाना चाहते हो, उसके लिए उन्हें मैदा का सेवन जरुर करना चाहिए, क्योंकि मैदा को खाने से वजन बहुत कम समय में बढ़ जाता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में भी इसका सेवन न करें।

ग्लूटेन – जिन लोगों में ग्लूटेन की कमी होती है, उन्हें मैदे का सेवन करना चाहिए, क्योंकि मैदे में अधिक मात्रा में ग्लूटेन पाया जाता है, लेकिन इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

मैदा को पौषटिक बनाएं ये आटा

जिन लोगों को मैदा से बनी चीजों का सेवन करना पसंद है और चाह कर भी उनसे मैदा नहीं छोड़ी जा रही है, ऐसे में मैदा के आटे में गेंहू का आटा या फिर सूजी, बाजरा, ज्वार को मिलाकर उसका सेवन किया जा सकता है। मैदे का केक बनाने का सोच रहें हैं तो, उसमें थोड़ा गेहूं के आटे को भी मिलाएं जिससे आप मैदे का पूरी तरह सेवन करने से बच सकेंगे। मैदा को तेल में तल कर खाने की जगह उसे स्टीम करके खाने का प्रयास करें, क्योंकि वह शरीर को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचाता है।

मैदा में पाए जाने वाले पोषक तत्व

मैदा में विटामिन्स और जरुरी मिनरल्स बहुत कम मात्रा में पाए जाते हैं, फोनोलिक यौगिक (Phenolic Compound), फाइटिक एसिड (Phytic Acid), फाइटोएस्ट्रोनिन( Phytoestronin ) जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Shilki
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications