शहतूत की पत्तियों के फायदे - Shahtoot Ki Pattiyon Ke Fayde

शहतूत की पत्तियों के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)
शहतूत की पत्तियों के फायदे (फोटो - sportskeedaहिन्दी)

शहतूत (Mulberry) एक फल है जो खाने में तो स्वादिष्ट होता ही है पर इसके कई स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं। शहतूत में विटामिन A, कैल्शियम और फॉस्फोरस जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में मदद करते हैं। शहतूत के पत्तों के भी औषधीय लाभ होते हैं। इनके औषधीय गुणों के कारण यह अनेक बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं में भी मददगार है। शहतूत के पत्तों को अगर पीसकर लगाया जाए तो यह घाव से आराम दिलाते हैं। बहुत सालों से शहतूत की पत्तियों का इस्तेमाल दाद, खाज और खुजली से राहत पाने के लिए किया जाता है। इसके पत्तों के सेवन से डायबिटीज और मोटापे जैसी बीमारियों से छुटकारा पाया जा सकता है। इस लेख के माध्यम से हम शहतूत की पत्तियों के फायदों के बारे में चर्चा करेंगे। इस विषय में और जानने के लिए आगे पढ़ें।

शहतूत की पत्तियों के फायदे - Shahtoot Ki Pattiyon Ke Fayde In Hindi

वजन नियंत्रित करे (Manages weight)

बढ़े हुए वजन से जूझ रहे लोगों के लिए शहतूत की पत्तियों का सेवन फायदेमंद होता है। शहतूत की पत्तियों का अर्क पीने से बढ़े हुए वजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके साथ ही यह लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करती हैं। आप चाहें तो शहतूत की पत्तियों की चाय बनाकर पी सकती हैं।

मधुमेह (Helps in managing diabetes)

मधुमेह के मरीजों के लिए शहतूत की पत्तियों का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। शहतूत की पत्तियों में डीएनजे नाम का तत्व मौजूद रहता है जो आंत में पाए जाने वाले अल्फा ग्लूकोसाइडेज एंजाइम के साथ मिलकर शुगर को कंट्रोल करता है। ‌इतना ही नहीं, यह तत्व लिवर में मौजूद ग्लूकोज को भी कंट्रोल करता है। एकरबोस कंपोनेंट के चलते यह खाना खाने के बाद शरीर में बनने वाले शुगर को भी नियंत्रण करता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए (Good for heart health)

शहतूत की पत्तियों का सेवन हमारे हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। इनमें फेनोलिक्स और फ्लैवोनॉइड नामक तत्व मौजूद होते हैं जो दिल की बीमारियों के खतरे को कम करते हैं। शहतूत की पत्तियों में एंटी-ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Vineeta Kumar
Be the first one to comment