दही और शहद से दूर करें गंभीर बीमारियां : Dahi Aur Shahad Se Dur Kare Bimari

दही और शहद से दूर करें गंभीर बीमारियां, जानें इस कॉम्बिनेशन के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)
दही और शहद से दूर करें गंभीर बीमारियां, जानें इस कॉम्बिनेशन के फायदे (फोटो - sportskeeda hindi)

गर्मियों में दही (Curd) खाने के अनगिनत फायदे मिलते हैं। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है और पेट में अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाकर पाचन को दुरुस्त रखता है। इसी तरह से शहद (Honey) खाने से सेहत को अनगिनत फायदे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं जब दही का शहद के साथ सेवन किया जाता है, तो सिर्फ इसका स्वाद ही नहीं बल्कि पोषक तत्व भी बढ़ जाते हैं। जानते हैं दही और शहद खाने के फायदे।

दही और शहद से दूर करें गंभीर बीमारियां : Dahi Aur Shahad Se Dur Kare Bimari In Hindi

पाचन तंत्र दुरुस्त रखे (Keeps Digestive System Healthy) - दही (curd) और शहद दोनों में ही पाचन तंत्र को दुरुस्त और मजबूत रखने की छमता होती है। दही में लाइव बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो पाचन क्रिया को तेज बनाते हैं। इसके साथ ही दही पेट में होने वाले संक्रमण से बचाने में भी मददगार होती हैं। वहीं शहद खाने से अपच की समस्या दूर होती है। शहद में भी अधिक मात्रा में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं। पाचन तंत्र हमेशा दुरुस्त रखने के लिए दही के साथ शहद खाने की सलाह दी जाती है।

हृदय के लिए फायदेमंद (Beneficial for Heart) - दही का नियमित सेवन कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद मिलती है। जिससे शरीर में हृदय रोग बढ़ने की आशंका काफी कम हो जाती है। इसमें पाए जाने वाले बायोएक्टिव फाइटोकैमिकल्स आपको हार्ट डिजीज से बचाते हैं। वहीं शहद में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसलिए दही में उपर से शहद (honey) मिलाकर खाने से हृदय रोगों की आशंका कम होती है।

वजन कम करने में मददगार (Helps In Reducing Weight) - दही के साथ शहद मिलाकर खाने से वजन कम (Weight loss) करने में मदद मिलती हैं। कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर दही पेट की एक्सट्रा चर्बी को घटाने में भी सहायक होती है। दही शरीर में फैट बर्नर का काम करती है। इसलिए वजन घटाने के लिए आप भी दही और शहद का साथ में सेवन कर सकते हैं।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications