भीगे मुनक्का के फायदे: bheege munakka khane ke fayde

फोटो- india tv
फोटो- india tv

सेहत के लिहाज से मुनक्का खाना बहुत फायदेमंद है। इसके सेवन से बीमारियों का खतरा कम होता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। मुनक्का शरीर में एनर्जेटिक दवा की तरह काम करता है। मुनक्का खाने से सर्दी-जुकाम, हड्डियों का दर्द, गठिया और कब्ज की परेशानियां दूर होती है। इसकी तासीर गर्म होती है इसलिए इसका सेवन पानी में भीगाकर करना चाहिए। भीगे हुए मुनक्का खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचते हैं।

ये भी पढ़ें: वायरल बुखार का रामबाण इलाज: viral bukhar ka ramban ilaj

भीगे मुनक्के खाने के फायदे-

गले की परेशानी से निजात- अगर किसी के गले में खराश, खुश्की या खुजली हो रही है, तो इसके लिए रात में मुनक्के को भीगा कर रखें औऱ सुबह उसका सेवन करें। मुनक्के मेें एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इस समस्या से छुटकारा दिलाते हैं।

दातों के लिए लाभकारी- मुनक्के में फाइटोकेमिकल पाया जाता है। जो दातों की हर तरह की समस्या को दूर करता है। मुनक्के को रात में भीगोकर रखें और सुबह इसका सेवन करें। इससे मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं।

बुखार में लाभकारी- अगर किसी को लंबे समय से बुखार हैं तो इसे दूर करने के लिए मुनक्के को पानी में भीगोकर रखें और फिर दूध में उबाल कर इसका सेवन करें। तीन दिन तक ऐसा करें बुखार सही हो जाएगा।

गठिया का इलाज- मुनक्के का सेवन करने से गठिया की बीमारी में फायदा होता है। मुनक्के में पोटेशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। जो गठिया, दिल की बीमारी, किडनी स्टोन जैसी समस्या में लाभ पहुंचाता है।

आंखों के लिए अच्छा है मुनक्का- भीगे मुनक्का खाने से आंखों की कमजोरी दूर होती है। मुनक्के में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिससे आंखों की समस्या, मोतियाबिंद, कम होती रोशनी की परेशानी दूर हो जाती हैं।

ये भी पढ़ें: बुखार में क्या खाना चाहिए: bukhar mein kya khana chahiye

बालों के लिए फायदेमंद- अगर किसी को बालों से जुड़ी कोई समस्या रहती है तो उसे नियमित रूप से भीगे हुए मुनक्का का सेवन करना चाहिए। मुनक्के में आयरन और विटामिन सी होता है जो बालों के झड़ने की समस्या को कम करता है।

वजन कम करने के लिए- अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो इसके लिए रोजाना खाली पेट भीगे हुए मुनक्के खाने चाहिए। इसके अंदर पाए जाने वाले ग्लूकोस और फ्रुक्टोज से वजन कंट्रोल में रहता है।

खून बढ़ाने के लिए- अगर आप रोजाना भीगे मुनक्के का सेवन करते हैं तो इससे शरीर में खून की मात्रा बढ़ सकती है। जिन लोगों को खून की कमी रहती है उन्हें रोज भीगे मुनक्के को दूध में डालकर पीना चाहिए।

ये भी पढ़ें: भाप लेने के फायदे: bhap lene ke fayde