भुने चने खाने के 4 फायदे: Bhune chane khane ke 4 fayde

फोटो: ZeeNews
फोटो: ZeeNews

भुने चने और गुड़ को एक साथ खाने से ना सिर्फ शरीर को खासे लाभ होते हैं बल्कि जबान को भी अच्छी चीजों के सेवन का आनंद प्राप्त होता है। इन चनों में मौजूद तत्व आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं। ऐसा कई बार होता है कि लोग अपनी इच्छा अनुसार इसका सेवन करते हैं और अपनी सेहत को बेहतर बनाते हैं।

ये भी पढ़ें: विटामिन ई किसमें पाया जाता है?: Vitamin E kismein paaya jaata hai?

अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें अंकुरित चने खाना पसंद है तो आपको बताते चलें कि अंकुरित चनों का आनंद और सेहत से जुड़े फायदे भुने चने से काफी अलग है। ऐसा कई बार होता है कि आप चनों को लाकर घर में भुनना चाहते हैं लेकिन ऐसा कर पाना मुश्किल होता है क्योंकि आपके पास वो तरीका नहीं होता है जिससे आप ऐसा कर सकें।

ये भी पढ़ें: मांसपेशियों में तनाव के 6 कारण: Manspeshiyon mein tanaav ke 6 kaaran

ऐसे में अगर आप चाहें तो इन चनों को एक पैन में भी भुना जा सकता है। सेहत एक बड़ी नियामत है और अगर आपको शरीर में नीचे दी गई कोई भी परेशानी है तो भुना चना उसको ठीक करने में सहायक होगा। आइए बिना वक्त गवाएं आपको बताते हैं कि आप अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए क्या कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कमर दर्द दूर करने के लिए 5 एक्सरसाइज: Kamar dard door karne ke liye 5 exercise

भुने चने खाने के 4 फायदे

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है - शरीर को मौजूदा हालात में अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बनाए एवं बढ़ाए रखने की सख्त जरूरत है। ऐसे में अगर आप भुने हुए चनें खाते हैं तो उससे आपको काफी लाभ होगा।

मोटापा घटाए - अगर आपका मोटापा जरूरत से ज्यादा बढ़ा हुआ है तो आप भुने हुए चनें खा सकते हैं। इससे आपके पेट की चर्बी और वजन दोनों ही अच्छे हो जाएंगे।

पेशाब से जुड़ी परेशानी हटाए - ऐसा कई बार होता है कि लोगों को उम्र के साथ पेशाब से जुड़ी परेशानी पेश आती है। ऐसी स्थिति में अगर आप भुने हुए चने का सेवन करते हैं तो आपको काफी लाभ होगा और पेशाब से जुड़ी परेशानी भी ठीक हो जाएगी।

कब्ज में दिलाए राहत - कब्ज से जुड़ी किसी भी परेशानी के लिए आप भुने हुए चने का सेवन कर सकते हैं। अगर इसके साथ आप बुकनू या फिर सेंधा नमक भी इस्तेमाल करें तो आपको कब्ज की परेशानी से राहत मिलेगी।

Edited by Amit Shukla
Be the first one to comment