बॉडी में ब्लड कैसे बढ़ाएं: Body me blood kaise badhaye?

फोटो: Cyberspace and Time
फोटो: Cyberspace and Time

शरीर में खून की कमी होते ही आपको चक्कर आने लगते हैं, आपका सर दर्द से फटने लगता है और आपको अन्य प्रकार की शारीरिक परेशानियाँ होने लगती हैं। अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्हें फिटनेस बेहद पसंद है तो आपको शरीर में खून की कमी नहीं होने देनी चाहिए। शरीर में खून की कमी का मतलब है कि आप कुछ ऐसा कर रहे हैं जो सही नहीं है।

ये भी पढ़ें: खून की कमी से होने वाले नुकसान: khoon ki kami se hone wale nuksaan

खून को बढ़ाने के लिए कई बार लोग दवाइयाँ भी लेते हैं और कई लोग तो इसके कारण अस्पताल तक हो आते हैं। सेहत सबसे बड़ी नियामत है और उसको ठीक रखने में खून एक अहम योगदान देता है। अगर शरीर में खून ना हो तो परेशानियाँ बढ़ सकती हैं और इसकी वजह से कई बार इंसान की मौत भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: नमक के पानी से चेहरे को धोने के फायदे जानकर आप इस्तेमाल जरूर करेंगे

ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी सेहत का ध्यान रखें क्योंकि एक छोटी सी गलती आपके शरीर को नुकसान दे सकती है। अगर आप भी उन लोगों में हैं जो चटपटा खाने के शौकीन हैं तो आपको बताते चलें कि आपको उन चीजों को छोड़कर इन चीजों का सेवन शुरू कर देना चाहिए।

ये भी पढ़ें: सरदर्द रोकने के लिए 4 योगासन: Sir dard rokne ke liye 4 yoga aasan

बॉडी में ब्लड कैसे बढ़ाएं

नींबू का सेवन - नींबू का सेवन अगर आप बिना पानी एवं शहद के करेंगे तो उससे आपको काफी खट्टा महसूस होगा। ये दाँतों को खट्टा करने के लिए तो सही है लेकिन आपके शरीर में खून को बढ़ाने के लिए एक कारगर उपाय नहीं है। इसकी जगह अगर नींबू के रस को एक गिलास पानी एवं शहद में मिलाकर पिएंगे तो आपके शरीर में खून की मात्रा बढ़ने लगेगी।

पालक - ये मुमकिन है कि आप अबतक पालक का सेवन ना करते हों। पालक को हर कोई पसंद नहीं करता है। पालक का सेवन करने की जगह लोग कई बार फास्ट फ़ूड खाना पसंद करते हैं। आपको बताते चलें कि पालक आपके शरीर में खून को बढ़ाता है और इसमें विटामिन ए, सी, बी9, आयरन होते हैं जो खून की मात्रा बढ़ाने में मददगार हैं।

टमाटर - टमाटर की चटनी को हर कोई पसंद करता है लेकिन बेहद कम लोग ये जानते होंगे कि टमाटर का जूस पीने से आप खून की कमी को दूर कर सकते हैं।