सरदर्द रोकने के लिए 4 योगासन: Sir dard rokne ke liye 4 yoga aasan

फोटो: 1MG
फोटो: 1MG

सर में दर्द हो तो इंसान परेशान हो जाता है। ऐसी स्थिति में ना तो उससे बैठा जाता है और ना ही वो कोई अन्य काम कर पाता है। सर दर्द एक नॉर्मल सी स्थिति लग सकती है लेकिन सभी सर दर्द नॉर्मल हों ये जरूरी नहीं है। हम सब अपने शरीर में कई विकारों को रखते हैं और उनकी वजह से भी सर दर्द होते हैं।

ये भी पढ़ें: खून की कमी से होने वाले नुकसान: khoon ki kami se hone wale nuksaan

इनमें प्रमुख है गलत खाना, असमय खाना, असमय सोना एवं खराब दिनचर्या। अगर आप अबतक इस बात को सिर्फ एक आसान से सवाल के तौर पर या फिर मजाक के तौर पर देख रहे थे तो आपको बताते चलें कि किसी भी परेशानी के पीछे ऐसी कई बातें होती हैं जो बाद में पता चलती हैं।

ये भी पढ़ें: नमक के पानी से चेहरे को धोने के फायदे जानकर आप इस्तेमाल जरूर करेंगे

सर दर्द कभी कभी माइग्रेन का कारण हो सकता है। ये स्ट्रेस का कारण भी हो सकता है और साथ ही गलत नींद का भी कारण हो सकता है। ऐसा नहीं है कि आपको इसका विरोध करने वाले नहीं मिलेंगे लेकिन आपको ये बात ध्यान रखनी है कि सेहत है आपकी तो इसका इलाज भी आपको ही करवाना होगा।

ये भी पढ़ें: खीरे के वो फायदे जो आपकी हेल्थ और फिटनेस को बेहतर बनाएं

सरदर्द रोकने के लिए 4 योगासन

सेतु बांधासन - इस आसन के नाम में ही लिखा हुआ है कि ये एक सेतु बनाता है। इसका अर्थ है कि ये शरीर के अंगों के बीच एक सेतु बनाता है और उनके अंदर के विकारों को दूर करता है। जब आप इस आसन को करते हैं तो रक्त का प्रवाह सर की तरफ होता है जिससे सेहत को बड़े फायदे होते हैं।

बालासन - बालासन एक स्ट्रेस बस्टर है। इस आसन के दौरान आपको अपने हिप्स, थाई एवं टोज में खिंचाव महसूस होगा लेकिन इस आसन मन को शांत एवं तनाव से निजात दिलाता है। इससे आपको दर्द में काफी आराम मिलता है और अगर आप किसी परेशानी का शिकार हों तो वो भी इस आसन से ठीक हो सकती है।

मर्जरियासन - इस आसन को बिल्ली का आसन कहते हैं। इसको करने से आपके खून का फ्लो ठीक होता है और ये आपके मन को भी शांत करता है। ये तनाव को दूर करता है और साँसों के प्रवाह को ठीक रखता है। ये आसन आपके शरीर में मौजूद मांसपेशियों में से थकावट को दूर करता है जिससे आपको दर्द को खत्म करने में आराम मिलता है।

पश्चिमोत्तानासन - इस आसन के कई फायदे हैं। इन फायदों से आपको सेहत को ठीक करने का मौका मिलता है। ये आसन आपके दिमाग में चल रहे उथल पुथल को कम करके उसे शांत करता है, एवं तनाव से भी राहत दिलाता है। अगर आप सर के दर्द से परेशान हैं तो ये आसन आपको काफी आराम दिलाएगा।

ये भी पढ़ें: दूध से प्रतिदिन मसाज करने के फायदे जानकर आप इसे जरूर करना चाहेंगे

Edited by Amit Shukla