बॉडी में ऑक्सीजन लेवल कैसे बढ़ाएं : Body me oxygen level kaise badhaye

फोटो: नवभारत टाइम्स
फोटो: नवभारत टाइम्स

शरीर में ऑक्सीजन की कमी कई प्रकार की बीमारियों एवं परेशानियों को जन्म देता है। हम सबका शरीर कुछ इस तरह से काम करता है कि अगर इसमें जरूरी मिनरल्स, विटामिन्स, कार्बोहाइड्रेट या किसी भी अन्य जरूरी तत्व की कमी हो जाए तो ये शरीर को नुकसान पहुँचा देता है। आप ना तो खुद को ठीक से कार्य करने के योग्य मान पाते हैं और ना ही आपकी सेहत अच्छी होती है।

ये भी पढ़ें: बॉडी की इम्म्यूनिटी पावर कैसे बढ़ाएं: Body ki immunity power kaise badhaye

ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि क्या ऐसी कोई युक्ति है जिससे आप अपनी सेहत को तो ठीक रख ही सकें लेकिन साथ ही आपके काम की शक्ति भी बढ़ा सकें। ऐसे कई लोग हैं जिन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा है और कई लोग बीमारियों के कारण अस्पताल में हैं। ऑक्सीजन की कमी बेहद बड़ी परेशानी है और अगर आप उससे बचना चाहते हैं तो इन आदतों को अपनाएं।

ये भी पढ़ें: बच्चे का मोटापा कम करने के लिए इन आदतों को अपनाएं

बॉडी में ऑक्सीजन लेवल कैसे बढ़ाएं

एक्सरसाइज को जीवन का हिस्सा बनाएं - हम सब एक्सरसाइज को एक ऐसी प्रक्रिया के तौर पर देखते हैं जिसमें मेहनत और अनुशासन की जरूरत है। ऐसा बहुत बार होता है कि हम अनुशासित नहीं रह पाते हैं और उसकी वजह से हमें एक्ससाइज से भी परेशानी लगने लगती है। अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो आप ऐसा करके शरीर के अंदर ऑक्सीजन को पूरा कर पाएंगे।

बेवजह की चीजें ना खाएं - चटपटी चीजों को खाना अब शरीर की जरूरत और हमारी आदत बन गई है। अगर आप बेवजह की चीजें खाएंगे तो उससे आपके शरीर में खराब सेल्स बनेंगे जो सेहत के लिए अच्छे नहीं हैं। इसलिए जरूरी है कि आप खुद की सेहत का ध्यान रखें और बेवजह की चीजें ना खाएं।

फल खाएं - फल खाना सेहत के लिए अच्छा है और अगर आप सेहत को अच्छा रखना चाहते हैं तो फलों का सेवन जरूर करें। फलों में वो सभी न्यूट्रिएंट्स होते हैं जो आपके शरीर में अच्छी चीजों का प्रवाह बढ़ाते हैं। इसलिए ये जरूरी है कि आप फल खाएं ताकि आपकी सेहत अच्छी रहे।

ये भी पढ़ें: सिक्स पैक कैसे बनाएं: Six pack kaise banayein

Edited by Amit Shukla