ब्रेड खाने के नुकसान: Bread Khane ke Nuksan

फोटो- india.com
फोटो- india.com

दिन की शुरूआत लोग नाश्ते में ब्रेड के साथ करते हैं क्योंकि इसे तैयार करने में ज्यादा समय नहीं लगता और इससे टोस्ट या सैंडवि बन जाता है। हमारा खानपान कैसा होगा ये काफी हद तक हमारे माहौल, हमारे टेस्ट और हमारी आर्थिक स्थिति पर निर्भर करता है। लेकिन ब्रेड को हर जगह पसंद किया जाता है। रोजाना ब्रेड खाना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता। इसमें मौजूद पोटैशियम ब्रोमेट स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है लेकिन क्या आप जानते हैं इसके और क्या नुकसान हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें: केला खाने का सही समय: kela khane ke sahi samay

ब्रेड से होने वाले नुकसान-

पाचन की समस्या- अगर आप नॉर्मल व्‍हाइट ब्रेड खाते हैं तो इसे खाने से पाचन खराब हो सकता है। वहीं अगर आप लगातार इस ब्रेड का सेवन कर रहे हैं तो इससे समस्या बढ़ सकती है।

ब्लड शुगर बढ़ता है- ब्रेड का सेवन अगर रोजाना किया जाए तो इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ता है और इसकी वजह से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। वहीं इसके साथ कई अन्य बीमारी भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें: खाली पेट करी पत्ते खाने के फायदे: khali pet kari patte khane ke fayde

दिल के लिए खतरनाक- ब्रेड में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। जिसकी वजह से इसका सेवन ब्‍लड प्रेशर और दिल के मरीजों के लिए सही नहीं है।

म्यूकस की समस्या- अगर आप रोजाना ब्रेड का सेवन करते हैं तो इससे म्यूकस की समस्या बढ़ सकती है।जिसकी वजह से शरीर कमजोर हो जाता है और साथ ही पाचन भी खराब रहता है।

ये भी पढ़ें: किडनी में हल्दी दूध के फायदे: Kidney mein haldi doodh ke fayde

पोषण की कमी- ब्रेड के सेवन से आपका पेट तो भर जाता है लेकिन शरीर को पोषण नहीं मिलता। जिसकी वजह से आप कुपोषण के शिकार हो सकते हैं।

कैसी ब्रेड खाना बेहतर है-

अगर आपको ब्रेड खाना बहुत पसंद है तो आप होलग्रेन ब्रेड, होलव्‍हीट ब्रेड, ब्राउन ब्रेड खा सकते हैं। पर रोज ब्रेड के नाश्‍ते की बजाय प्रतिदिन अलग वैरायटी का नाश्‍ता करें।