चेहरे की सूजन का कारण: Chehre Ki Soojhan Ka Kaaran

फोटो: Patrika
फोटो: Patrika

चेहरे में सूजन होने पर आपको अजीब सा लगता है। ये सूझन आँखों के ऊपर हो या नीचे, दोनों ही स्थितियों में ये परेशानी का कारण बन सकती है। आपको देखने में दिक्कत होने के साथ साथ आँखें खोलने में भी परेशानी पेश आती है। शरीर की पाँच इन्द्रियों में से एक को कोई भी नुकसान होने पर आपको परेशानी ही देखने को मिलती है।

ये भी पढ़ें: गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीने के 3 फायदे: Garam Paani Mein Neembu Milakar Peene Ke 3 Fayde

नाक में सूजन होना और भी गंभीर है क्योंकि आपकी साँस लेने की क्रिया इसके द्वारा ही होती है। अगर इसमें कोई दिक्कत होगी तो आपको साँस लेने में परेशानी आएगी जो अच्छी बात नहीं है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपना ध्यान रखें और ऐसी कोई गलती ना करें जिससे नाक में सूजन आए।

मुँह तो शरीर का वो अंग है जिसमें सूजन होने पर आपको खाना खाने, पानी पीने और कुछ भी निगलने में भी दिक्कत आ सकती है। अगर शरीर को उसकी खुराक नहीं मिली तो आप कमजोर हो सकते हैं और उसकी वजह से कई अन्य बीमारियों को भी आप अपने जीवन का हिस्सा बना लेंगे। आइए आपको बताते हैं वो कारण जिनकी वजह से आपको सूजन देखने को मिल सकती है।

चेहरे की सूजन का कारण

हार्मोनल बदलाव

हार्मोनल बदलाव होने पर ऐसा देखने को मिल सकता है। महिलाओं में ये पीरियड्स के दौरान देखने को मिल सकता है। ऐसे में शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन बढ़ जाता है जिसकी वजह से पीएमएस के लक्षणों के अलावा आपको अपने चेहरे में सूजन भी देखने को मिलती है जो सही नहीं है।

ये भी पढ़ें: कच्चा पपीता खाने के 2 फायदे और 2 नुकसान: Kaccha Papita Khaane Ke 2 Fayde Aur 2 Nuksaan

रात में अधिक मीठा या नमक खाना

कुछ लोगों को नमक या नमकीन चीजें और कुछ को मीठी चीजें रात में खाने का मन करता है। ऐसा उन लोगों के साथ अक्सर होता है जो रात में जगते हैं और चीनी वाली चीजों का सेवन करते हैं। इससे सेहत को नुकसान होता है जो कहीं से भी सही नहीं है क्योंकि सेहत को खराब करके किसी को कुछ हासिल नहीं हुआ।

किडनी में परेशानी के कारण

शरीर से टॉक्सिन को निकालने का काम किडनी करती है और जब वो ऐसा नहीं कर पाती है तो ये आपके शरीर में इकठ्ठा होने लगते हैं। इसकी वजह से आपको अपने चेहरे में एक सूजन दिख सकती है लेकिन अगर ऐसा है तो आप पेट साफ करने वाली चीजें खाकर अपनी सेहत को ठीक कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: चेहरे पर शहद लगाने के 3 फायदे और 1 नुकसान: Chehre Par Shahed Lagane Ke 3 Fayde Aur 1 Nuksaan

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla
App download animated image Get the free App now