छाती में गैस के लक्षण: Chaati Mein Gas Ke Lakshan

फोटो- THEHEALTHTIPS
फोटो- THEHEALTHTIPS

आजकल लोगों को तेज मसाले वाला चटकदार खाना पसंद होता है, लेकिन इसकी वजह से कई बार लोगों को गैस की समस्या हो जाती है। जिस वजह से उन्हें कई बार सीने में दर्द की शिकायत होती है। इसकी वजह से उन्हें कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। दरअसल कई बार ऐसा होता है जब खाना सही से पचता नहीं और आपको गैस की समस्या की शिकायत होती है।

ये भी पढ़ें: सीने में जलन के घरेलू उपाय: seene mein jalan ke gharelu upay

छाती में गैस के लक्षण

छाती में गैस होने पर ये लक्षण होते हैं:

सीने में जलन - अगर आपके शरीर में किसी भी प्रकार की हानि होगी तो उसका सबसे पहला असर आपके पेट में देखने को मिलेगा। आपके द्वारा खाया गया भोजन ही जलन पैदा करेगा और आपको उसका असर छाती में महसूस होगा।

बार-बार खट्टी डकार का आना - अगर बार-बार किसी को खट्टी डकार आ रही है तो इसका कारण शरीर में पाचनतंत्र बिगड़ जाता है। इसकी वजह से आपको कुछ भी खाने का मन नहीं होता।

पेट का भारी लगना - यदि आपका पेट भारी लग रहा है तो इसका एक प्रमुख कारण आपकी सेहत है और गलत तरीके से या अधिक खाया गया खाना है। ऐसे में जरूरी है कि आप खाने को पचाने के लिए सलाद का सेवन करें और खाने को चबाकर खाएं।

ये भी पढ़ें: सौंफ और मिश्री का पानी पीने के फायदे: saunf aur mishri ka pani peene ke fayde

सीने में गैस की जलन दूर करने के लिए घरेलू तरीके-

एलोवेरा जूस- आप में से कई लोग एलोवेरा जूस का सेवन जरूर करते होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं एलोवेरा जूस के सेवन से एसिड की समस्या कम होती है और जलन से भी राहत मिलती है। अगर किसी के सीने में जलन हो रही है तो उसे एलोवेरा जूस का सेवन करना चाहिए।

मुलैठी का सेवन- अगर किसी के सीने में जलन की समस्या हो रही है तो उसे दूर करने के लिए मुलैठी का सेवन करना चाहिए। इसके सेवन से जलन में तुरंत आराम मिलता है।

पुदीना- पेट को आराम देने के लिए पुदीना बहुत लाभकारी है। इसकी तासीर ठंड़ी होती है। इसके सेवन से सीने की जलन से राहत मिलती है। पेट दर्द में बहुत लाभकारी है पुदीना।

केला- इस फल में मौजूद विटामिन पेट के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इससे पेट में ऐंठन को रोकने में मदद मिलती हैं। केला लो एसिड फल होता है। इसके सेवन से सीने में जलन को सही किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: चना और किशमिश के फायदे: chana aur kismis ke fayde

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Naina Chauhan