चीकू खाने के नुकसान: Chiko Khane Ke Nuksan

फोटो- prabhasakshi
फोटो- prabhasakshi

चीकू का फल है बहुत स्वादिष्ट होता है। इसका स्वाद मीठा होता है। यह आम तौर पर हर मौसम में मिल जाने वाला फल है और यह भूरे रंग का फल होता है। इसका इस्तेमाल Chewing Gum बनाने में भी किया जाता है। चीकू में विटामिन, मिनरल्‍स प्रतिरक्षक गुण, फाइबर पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, फासफोरस, पोटेशियम जैसे तत्व पायें जाते है। जानते हैं इसके अधिक सेवन से क्या नुकसान होते हैं।

ये भी पढ़ें: अंजीर को दूध में खाने के फायदे: anjeer ko doodh mein khane ke fayde

चीकू से होने वाले नुकसान -

जिन लोगों को चीकू खाना पसंद हैं उन्हें इसके नुकसान से भी वाकिफ होना जरूरी है। जानते हैं इससे क्या नुकसान होते है।

अल्सर हो सकते हैं - अगर आप चीकू का सेवन अधिक करते हैं तो इसकी वजह से मुंह में अल्सर हो सकते हैं।

वजन बढ़ता है - अगर चीकू का ज्यादा सेवन किया जाए तो इससे वजन बढ़ सकता है क्योंकि इसमें ज्यादा मात्रा में कैलोरी होती है।

डायरिया - चीकू के पत्तों का सेवन करने से डायरिया और त्वचा पर हल्की खुजली हो सकती है। दरअसल, इसमें सैपोनिन होता है, जो दस्त और त्वचा की जलन का कारण बनता है।

पेट दर्द - चीकू के पिसे हुए बीज का सेवन करने से पेट में दर्द हो सकता है। क्योंकि, इसमें सैपोटिन और सैपोटिनिन केमिकल मौजूद होता है।

मुंह का स्वाद कड़वा हो सकता है - कच्चा चीकू फल खाने से मुंह का स्वाद कड़वा हो सकता है। इसके पीछे इसमें मौजूद लेटेक्स और टैनिन की अधिक मात्रा का होना है।

ये भी पढ़ें: काला नमक के फायदे: Kala Namak ke Fayde

गले में खुजली - वैसे तो चीकू खाना सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन इसकी वजह से गले में खुजली की समस्या हो सकती है।

अपच - अगर किसी को अपच की परेशानी रहती है तो उसे चीकू का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से अपच की समस्या बढ़ सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: सेंधा नमक के फायदे: Sendha Namak ke Fayde