चुकंदर और गाजर का जूस पीने के 3 फायदे: Chukandar aur Gajar Ka Juice Peene Ke 3 Fayde

फोटो: Times Now Hindi
फोटो: Times Now Hindi

चुकंदर और गाजर को बेहद सेहतमंद माना जाता है। चुकंदर को खून और गाजर को सेहत को बेहतर करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वैसे सिर्फ ये गुण ही इनमें हों ऐसा नहीं है। इनको आप सलाद के तौर पर खा सकते हैं और उससे आप अपनी सेहत को कितना फायदा पहुचाएंगे इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: शुगर में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं: Sugar mein mausami ka juice peena chahiye ya nahin

पेट को कभी भी परेशानी में ना लाएं। पेट को शरीर का वो अंग कहा जा सकता है जिसके कारण आपका शरीर एक्टिव है। आप जो भी खाते हैं वो आपके पेट में जाता है। इससे आपको काफी लाभ होता है क्योंकि पेट के पास ऐसे ऐसे एसिड हैं जो उस खाने या पीने वाली चीज को पचाने का प्रयास करते हैं।

इसलिए इस बात की सलाह दी जाती है कि आपको खाने को अच्छी तरह से चबाकर खाना चाहिए। ऐसा ना करने से आप खुद को परेशानी में ले आते हैं। वैसे अगर आप सलाद खाते हैं तो उससे आपको काफी फायदा होता है। इस बात का ध्यान रखें और आइए अब आपको बताते हैं चुकंदर और गाजर के जूस से होने वाले फायदे।

चुकंदर और गाजर का जूस पीने के 3 फायदे

पाचन तंत्र को करता है बूस्ट

पाचन ही जीवन के लिए जरूरी है। अगर आपके शरीर में जाने वाला खाना सही से नहीं पचता है तो आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे में आप चुकंदर और गाजर के जूस का सेवन कर सकते हैं। ये कैलोरी में कम होने के कारण आपके पाचन तंत्र को ठीक रखता है जो एक अच्छी बात है।

ये भी पढ़ें: पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के 3 उपाय: Purane se purane jhaaiyaan door karne ke 3 upaay

कैंसर से सुरक्षा करे

इन दोनों में एंटीऑक्सीडेंट (Anti Oxidant) होते हैं। इसके कारण ये दोनों कैंसर की वजह से परेशानी में आई कोशिकाओं को ऑक्सीजन देती हैं। इन दोनों को कैंसर के खिलाफ बेहद अच्छा माना जाता है और अगर आप खुद को इस बीमारी से बचाना चाहते हैं तो आपको इनके जूस का सेवन करना चाहिए।

खून की कमी को करे पूरा

चुकंदर में पोटेशियम, जिंक, कैल्शियम, आयोडीन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, सल्फर, ताम्बा, वसा, विटामिन बी 1, बी 2, बी 6, विटामिन पी और नियासिन पाए जाते हैं। इसके साथ साथ गाजर भी खून को नियंत्रित करने में मदद करती है। यही वजह है कि चुकंदर और गाजर आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी हैं।

ये भी पढ़ें: शरीर में खून की कमी क्यों होती है: Shareer mein khoon ki kami kyon hoti hai

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla