पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के 3 उपाय: Purane se purane jhaaiyaan door karne ke 3 upaay

फोटो: Deep Beauty Tips
फोटो: Deep Beauty Tips

चेहरे पर झाइयां होना अच्छी बात नहीं है। ये इस बात का संकेत है कि आपके शरीर में कुछ ठीक नहीं चल रहा है। इसका अर्थ है कि आपको अपने मौजूदा काम एवं खान पान के तरीके में बदलाव करना होगा। जीवन में आपका काम हो सकता है लेकिन सेहत को हुआ नुकसान कष्टकारी है।

ये भी पढ़ें: सुबह खाली पेट अखरोट खाने के 3 फायदे: Subah khali pet akhrot khaane ke 3 fayde

झाइयां होने का अर्थ है कि शरीर के आंतरिक अंगों में कोई परेशानी है या आपके चेहरे के सेल्स धूप के कारण दिक्कत को महसूस कर रहे हैं। ऐसे में इंसान को अपना ध्यान रखना चाहिए लेकिन इसके लिए आप हर बार पार्लर या सैलून ही जाएं ऐसा जरूरी नहीं है। आप घर पर भी इसका इलाज कर सकते हैं।

घर में और खासकर किचन एवं फ्रिज में ऐसी चीजें मौजूद हैं जो आराम से और केमिकल के बिना ही आपके चेहरे की झाइयों को ठीक कर सकते हैं। आइए आपको उन चीजों के बारे में बताते हैं जिनका इस्तेमाल करके आप अपनी सेहत को ठीक और चेहरे की झाइयों को हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं।

पुराने से पुराने झाइयां दूर करने के 3 उपाय

तुलसी के पत्ते

तुलसी के पत्ते आपको हर घर में मिल जाएंगे और आप इसका इस्तेमाल करके अपने चेहरे पर मौजूद झाइयों को खत्म कर सकते हैं। इसके लिए आप तुलसी को पीस लें या इसके रस को आँखों पर, एवं चेहरे पर लगा लें। इससे आपकी आँखें भी अच्छा महसूस करेंगी और झाइयां भी खत्म हो जाएंगी।

ये भी पढ़ें: Shilpa Shetty Kundra ने कोरोनावायरस की वैक्सीन लगवाने जा रहे लोगों के लिए दिए कुछ टिप्स, आप भी जानें

सही डाइट

पेट में जो भी जाता है उसका असर आपके शरीर पर नजर आता है। ऐसे में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए और अच्छा खाना ही खाना चहिए। फास्ट फूड आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है और इस बात को आप जितनी जल्दी समझ लेंगे आप उतनी जल्दी ही सेहत को ठीक कर लेंगे।

जीरे का पानी

जी हाँ, जीरे का पानी भी आप सेवन में ला सकते हैं। इसको आपको चेहरे पर नहीं लगाना है और ना ही खाना है। आप इस पानी के लिए जीरे को पानी में ड़ाल दें और गर्म होने दें। जब ये खौलने लगे तो गैस बंद करके गिलास या कप में निकाल लें। इस पानी को सिप लेते हुए पिएं। आपको इससे काफी लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: बकरी का दूध कच्चा पीना चाहिए या गर्म करके: Bakri ka doodh kaccha peena chahiye ya garm karke

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।