दही के फायदे: Dahi ke fayde

फोटो: नवभारत टाइम्स
फोटो: नवभारत टाइम्स

दही खाना हम सबको पसंद है। आपको याद होगा कि जब आप किसी भी इम्तहान के लिए जाते थे तो आपके बड़े आपको दही चीनी का सेवन करवाया करते थे। ऐसी मान्यता है कि ये शुभ होता है और जो आपके हर कार्य को शुभ कर सकता है वो आपके शरीर में मौजूद हर परेशानी को हटाकर आपके जीवन में भी शुभ चीजों का संचार कर सकता है।

ये भी पढ़ें: सर के बाल की लंबाई को बढ़ाने के लिए इनको अपने खानपान का हिस्सा बनाएं

दही में वो जरूरी बैक्टीरिया है जो आपकी सेहत को बेहतर कर सकते हैं और ये सिर्फ शरीर ही नहीं बल्कि दिमाग और शरीर के बाकी अंगों को भी चुस्त करने में कारगर है। ऐसा माना जाता है कि दही में ऊर्जा पैदा करने वाले गुण होते हैं जो शरीर को अद्भुत शक्ति प्रदान करते हैं। आइए बिना समय गवाएं आपको दही की उन चीजों के बारे में बताते हैं जो आपको ऊर्जावान बना सकती हैं।

ये भी पढ़ें: benefits of walking for good mental Health: सुबह-शाम इसलिए चलना चाहिए पैदल

दही के फायदे

दही को खाने से आपको ये फायदे होते हैं:

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है: रोगों से लड़ने के लिए दही सबसे अच्छा माना जाता है। अगर आपको कोई भी बीमारी है तो आपको ठंडी तासीर वाला भोजन करने की सलाह दी जाती है। दही उनमें अहम है और अगर आपका पेट खराब है या शरीर में मितली आ रही है तो दही बेहद लाभकारी है।

दांतों के लिए फायदेमंद: दाँतों की सेहत को बेहतर करने के लिए भी दही बेहद लाभकारी है। दाँतों की सेहत आपकी पर्सनालिटी के बारे में काफी कुछ बताता है। अगर आप सेहत को बेहतर रखना चाहते हैं और पर्सनालिटी को चार चाँद लगाना चाहते हैं तो आप दही का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज: Cholesterol ko kam karne ka ilaaj

वजन घटाने में मददगार: वजन घटाने वालों के लिए दही बेहद लाभकारी है। दही में मौजूद एन्जाइम्स आपको वजन घटाने में मदद करते हैं जो ओवरआल सेहत के लिए बेहद अच्छा है।

तनाव को कम करने के लिए: यदि आप तनाव ग्रस्त हैं और खुद को शांत करना चाहते हैं तो आप दही का सेवन कर सकते हैं। इस दौरान कोशिश करें कि दही में चीनी का इस्तेमाल करें क्योंकि चीनी तनाव और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है।