Deanne Panday ने दो एक्सरसाइजों को मिलाकर फिटनेस को बेहतर करने का नुस्खा बताया, आप भी जानें

फोटो: cntraveller
फोटो: cntraveller

योग शरीर के लिए बेहद लाभकारी है तो वहीं जिम से जुड़ी एक्सरसाइज भी आपके लिए बेहद जरूरी हैं। इन दोनों के मिलने से आप एक अलग प्रकार की शक्ति को प्राप्त कर पाते हैं। सेहत के लिए आपका फिट रहना बेहद जरूरी है और वो इन दोनों के साथ आने से संभव है। वैसे अगर ये कहा जाए कि इनके साथ आने से और भी फायदा होगा तो कुछ गलत नहीं है।

ये भी पढ़ें: बालों को घना बनाने के लिए क्या खाना चाहिए: Baalon Ko Ghana Banane Ke Liye Kya Khaana Chahiye

पद्मासन योग में एक प्रसिद्ध आसन है। इसे कमलासन भी कहते हैं और अंग्रेजी में इसे लोटस पोज कहा जाता है। इसके फायदे ये हैं कि ये आपके शरीर में ऊर्जा लाता है, कूल्हों में ताकत लाता है तथा दिमाग को शांत करता है। आज कल के दौर में ये सबसे ज्यादा जरूरी है क्योंकि लोग मन में अशांति के कारण चिंता में काफी समय नष्ट करते हैं।

वहीं पुलअप को हर कोई कर सकता है। ये बात ध्यान रखें कि इसके भी अपने फायदे हैं और अगर आप इन दोनों को एक साथ ले आएं तो उससे एक आसन बनता है जिसे पद्मासन पुलअप होल्ड कहते हैं या आप इसे लोटस पोज पुलअप होल्ड भी कह सकते हैं। आइए आपको इसके कारण होने वाले फायदों के बारे में बताते हैं।

पद्मासन पुलअप होल्ड से होने वाले तीन फायदे

जॉइंट्स और लिगामेंट्स को फ्लेक्सिबल रखता है

उम्र के साथ जॉइंट्स में दर्द होना एक आम बात है। ऐसे में अगर आप इस आसन को पहले से करते रहेंगे तो आपको कभी भी जॉइंट्स या लिगामेंट्स में कोई दिक्कत देखने को नहीं मिलेगी। जोड़ों और लिगामेंट्स की फ्लेक्सिबिलिटी आपकी सेहत के लिए एक अच्छी बात है जिसे आपको समझना चाहिए।

ये भी पढ़ें: शुगर में मौसमी का जूस पीना चाहिए या नहीं: Sugar mein mausami ka juice peena chahiye ya nahin

बॉडी की ताकत बेहतर करे

इसमें दोराय नहीं कि हर इंसान को एक एक्सरसाइज को करने में समय लगता है। इस दौरान इंसान काफी कुछ सीखता और प्राप्त करता है जिसमें बॉडी को मिलने वाली ताकत सबसे प्रमुख है। आप अपने शरीर में ताकत को बेहतर करना चाहेंगे और वो इस एक्सरसाइज से बिल्कुल संभव है।

बैक मसल्स को बेहतर करे

बैक से जुड़ी सभी मसल्स सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं क्योंकि आपकी रीढ़ की हड्डी भी उसका हिस्सा है। रीढ़ की हड्डी में होने वाली हर दिक्कत को आप खुद के लिए कष्टों का एक बड़ा प्रभाव समझें। ऐसे में आप अगर बैक मसल्स को ठीक रखते हैं तो उससे आपको काफी फायदा होगा।

ये भी पढ़ें: आंखों के नीचे डार्क सर्कल हटाने के 3 घरेलू उपाय: Aankhon ke neeche dark circle hatane ke 3 gharelu upaay

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Amit Shukla