धनिया पाउडर के फायदे: dhaniya powder ke fayde

फोटो- patrika
फोटो- patrika

हरे धनिया के बीज को सूखाकर पीसने के बाद धनिया पाउडर बनता है। जो खाने में स्वाद और खुशबू देता है। सूखा धनिया सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। इसमें फाइबर, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। सूखे धनिया की तासीर ठंडी होती है। इससे पेट की समस्या दूर हो जाती है।

क्या हैं सूखे धनिया के लाभ-

ये भी पढ़ें: करेला खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए: karela khane ke baad kya nahi khana chahiye

पाचन समस्या दूर करें- गलत खान पान की वजह से अक्सर पेट की समस्या हो जाती है। इस समस्या को दूर करने के लिए धनिया पाउडर में हींग औऱ काला नमक डालकर पानी के साथ पी लें। धनिया पाउडर को चाय में भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे कब्ज, गैस, पेट दर्द, उल्टी जैसे परेशानी दूर होती है।

ब्लड शुगर में लाभकारी- धनिया को एंटी डायबीटिक पौधे के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जिन लोगों को शुगर की समस्या है उन्हें शुगर के स्तर को कम करने के लिए इंसुलिन लेनी पड़ती है। लेकिन अगर आप खाने में धनिया पाउडर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे ब्लड शुगर निंयत्रित रहेगा।

ये भी पढ़ें: गैस का रामबाण इलाज: gas ka ramban ilaj

बैक्टीरिया से बचाव- अगर किसी को गलत खान पान की वजह से फूड पॉइजिनिंग जैसा समस्या हो गई है तो उसे खाने में धनिया पाउडर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके सेवन से शरीर को बैक्टीरिया से बचाया जा सकता है।

पेट में जलन होना- पेट में गर्मी बढ़ जानी की वजह से पेट में जलन की समस्या हो जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए धनिया पाउडर में जीरा, बेलगिरी औप नागरमौठा मिलाकर पील लें। इस चूर्ण को एक चम्मच पानी के साथ लेें। पेट की जलन सही हो जाएगी।

ये भी पढ़ें: दुबले पतले बच्चों का वजन कैसे बढ़ाएं: dubale patale bachchon ka vajan kaise badhaye

Edited by Naina Chauhan