धनिए का पानी पीने के 4 फायदे: Dhaniye ka pani pine ke 4 fayde

फोटो: अमर उजाला
फोटो: अमर उजाला

धनिए के इस्तेमाल से आप अपनी सब्जी के स्वाद और उसकी महक को बेहतर कर सकते हैं। यही वजह है कि कई लोग धनिए का इस्तेमाल अधिक करते हैं। वैसे ऐसे भी लोग हैं जिन्हें धनिए के स्वाद, खुशबू और उसके इस्तेमाल से ही परहेज है। ये परहेज धार्मिक कारणों से नहीं है बल्कि इसके पीछे अन्य कारण हैं।

ये भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इन चीजों का इस्तेमाल करें

यही वजह है कि आपको अपना ध्यान रखना चाहिए और इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि क्या प्रकृति में उपलब्ध ये वस्तु आपके लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसा नहीं है कि लोग धनिए के इस्तेमाल और उसके फायदे आसानी से समझ पाएंगे क्योंकि कुछ लोगों को इसकी महक से भी चिढ़ है।

ये भी पढ़ें: कोरोनावायरस के समय में मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना बेहद जरूरी है

अब ऐसा क्यों है ये तो मालूम नहीं पर एक बात तय है और वो ये कि अगर आप धनिए का इस्तेमाल करते हैं तो उससे आपकी सब्जी या दाल के स्वाद में चार चाँद लग जाते हैं। वहीं अगर आप धनिए के पानी का सेवन करते हैं तो उससे भी आपको काफी लाभ होंगे जिनके बारे में नीचे जानकारी दी गई है।

धनिए का पानी पीने के 4 फायदे

डाइजेशन करे ठीक

अगर आपको पाचन से जुड़ी कोई परेशानी है तो आपको धनिए के पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। धनिए के पानी या पत्तों को छाछ में मिलाकर पीने से बदहजमी में आराम मिलता है।

डायबिटीज से दिलाए आराम

इन्सुलिन की अनियंत्रित मात्रा से आपको डायबिटीज या शुगर हो सकता है। ऐसे में अगर आप धनिए के पानी का सेवन करते हैं तो उससे आपको डायबिटीज होने का खतरा नहीं रहेगा।

मुहाँसे करे ठीक

अगर चेहरे पर मुहाँसे आते हैं तो आपको धनिए का जूस हल्दी पाउडर में मिलाकर मुहाँसों पर लगाना चाहिए। ऐसा करते ही आपको एक अलग असर देखने को मिलेगा। इस लेप को दिन में दो बार लगाएं और लगाने के महज कुछ मिनटों के बाद हटा लें।

घमौरियाँ करे ठीक

गर्मियों में घमौरियाँ होना एक आम बात है पर अगर आप इसका एक आसान सा इलाज चाहते हैं तो आपको धनिए के पानी से नहाना चाहिए। इससे आपको काफी लाभ होगा।

ये भी पढ़ें: बदलते मौसम में सेहत का रखें ध्यान वरना हो सकते हैं परेशान

Edited by Amit Shukla