अमरूद के पत्ते खाने के नुकसान: Amrood Ke Patte Khane Ke Nuksan

फोटो- Halthunbox
फोटो- Halthunbox

अमरूद जो हर किसी को पसंद होता है और अपने लाभकारी गुणों के लिए भी जाना जाता है। यह फल पौष्टिकता से भरपूर है। यहां तक की लोग बीमारियों को दूर करने के लिए अमरूद को दवा के रूप में भी इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, इसे खाने के जितने ज्यादा फायदे हैं, उतने नुकसान भी हैं। केवल अमरूद ही नहीं, इसके पत्तों का सेवन भी हानिकारक होता है। अमरूद के पत्तों से एनीमिया, सिर दर्द और किडनी की समस्या उभर सकती है। ऐसे में जानते हैं इनके पत्तों से होने वासे नुकसानों के बारे में।

ये भी पढ़ें: सीने में जलन के घरेलू उपाय: seene mein jalan ke gharelu upay

अमरूद के पत्तों के नुकसान -

पेट हो सकता है खराब - अगर आप अमरूद और उसके पत्तों का ज्यादा सेवन करते हैं तो इसकी वजह से आपको पेट संबंधी बीमारी हो सकती है। इससे आपके पांचन तंत्र पर बुरा प्रभाव पड़ता है और पाचन शक्ति कमजोर होने लगती है।

पेट फूलना - अमरूद के ज्यादा सेवन से पेट में गैस की समस्या हो जाती है, जिसकी वजह से पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है। दरअसल इस फल में चीनी पर्याप्त मात्रा में होती है, जिसे फ्रुकटोज के रूप में जाना जाता है।

संक्रमण का खतरा - अगर आपको अमरूद इतने ही पसंद हैं, तो ऑर्गेनिके अमरूद ही खाएं। क्योंकि अकार्बनिक अमरूद में लिस्टेरियोसिस जैसे संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें: चना और किशमिश के फायदे: chana aur kismis ke fayde

एक्जिमा का खतरा - अमरूद की पत्ती का अर्क भी एक्जिमा को बदतर बना सकता है। इनके पत्तों में ऐसे रसायन होते हैं, जो त्वचा पर जलन पैदा करने के लिए जिम्मेदार हैं।

आमतौर पर कुछ लोगों को अमरूद की पत्ते का अर्क खाने से मतली या पेट दर्द की शिकायत हो सकती है। अगर आपको भी इसके सेवन से त्वचा में जलन महसूस हो, तो अमरूद के सेवन से बचें। साथ ही अगर अमरूद ताजा न हो, तो इसे खाने के बाद एलर्जी हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

ये भी पढ़ें: सौंफ और मिश्री का पानी पीने के फायदे: saunf aur mishri ka pani peene ke fayde