आम के साथ इन 6 चीजों का भूलकर भी न करें सेवन- Aam Ke Sath Na Khaye Ye 6 Chize

आम के साथ इन चीजों का भूलकर भी न करें सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)
आम के साथ इन चीजों का भूलकर भी न करें सेवन(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी का मौसम अधिकतर लोगों को पसंद नहीं आता है, लेकिन ज्यादातर लोग गर्मी के मौसम का इंतजार सिर्फ आम (Mango) खाने के लिए करते हैं। क्योंकि आम एक मौसमी फल है, जो सिर्फ गर्मी के मौसम में मिलता है। आम को फलों का राजा भी कहा जाता है। आम खाने में काफी स्वादिष्ट लगता है, इसलिए बच्चे हो या बड़े सभी लोगों को आम खाना पसंद होता है। आम का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। लेकिन ज्यादातर लोग आम का सेवन भोजन के साथ करते हैं, पर क्या आप जानते हैं कुछ ऐसी चीजें भी होती है, जिसके साथ आम का सेवन स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचा सकता है। जी हां अगर आप भी इन चीजों के साथ आम का सेवन करते हैं, तो आज से करना बंद कर दें, नहीं तो आप भी कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं किन चीजों के साथ आम का सेवन नहीं करना चाहिए।

आम के साथ इन 6 चीजों का भूलकर भी न करें सेवन

आम और दही

गर्मी के मौसम में जैसे आम खाना सभी को पसंद होता है, वैसे ही ज्यादातर लोग दही (Curd) खाना भी पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप दही और आम का एक साथ सेवन करते हैं, तो यह आपके स्वास्थ्य को फायदे की जगह काफी नुकसान पहुंचाते हैं। जी हां आम और दही साथ में खाने से स्किन संबंधी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

आम और करेला

आम का सेवन अधिकतर लोग भोजन के साथ करते हैं, लेकिन अगर सब्जी में करेला (Karela) हो, तो आम का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। क्योंकि आम और करेला का एक साथ सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है। इन दोनों का साथ में सेवन करने से उल्टी और सांस संबंधी परेशानियां हो सकती है।

आम और हरी मिर्च

आम और हरी मिर्च (Green chilli) का सेवन एक साथ नहीं करना चाहिए। क्योंकि हरी मिर्च और आम साथ में खाने से हमारे आंतों को काफी नुकसान पहुंचता है।

आम और पानी

पानी (Water) पीना एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है, लेकिन अगर आप खाने के तुरंत बाद पानी का सेवन करते हैं, या आम खाते-खाते पानी का सेवन करते हैं, तो यह स्वास्थ्य को काफी नुकसान पहुंचाता है। आम खाने के तुरंत बाद पानी पीने से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

आम और कोल्ड ड्रिंक

गर्मी के मौसम में कोल्ड ड्रिंक (Cold Drink) पीना छोटे से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं आम खाने के तुरंत बाद कोल्ड ड्रिंक पीना स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित होता है। क्योंकि आम खाने के बाद तुरंत कोल्ड ड्रिंक पीने से शुगर लेवल बढ़ते का खतरा काफी हद तक बढ़ जाता है।

आम और मसालेदार भोजन

आम और मसालेदार भोजन (spicy food) का सेवन एक साथ भूलकर भी नहीं करना चाहिए। लेकिन ज्यादातर लोग मसालेदार भोजन के साथ आम खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी खाते हैं, तो आज से ही बंद कर दें, क्योंकि इसके सेवन से पेट संबंधी समस्या हो सकती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications