पेट की गर्मी दूर करने के लिए पिएं ये 6 जूस-Pet Ki Garmi Dur Karne Ke Liye Piye Ye 6 Juice

पेट की गर्मी दूर करने के लिए पिएं ये जूस(फोटो-Sportskeeda hindi)
पेट की गर्मी दूर करने के लिए पिएं ये जूस(फोटो-Sportskeeda hindi)

गर्मी के मौसम (Summer Season) में ज्यादातर लोगों को पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसका कारण पेट की गर्मी (stomach heat) होती है, पेट में गर्मी की वजह से एसिडिटी, कब्ज, सिर दर्द, उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती है। पेट में गर्मी के कई कारण हो सकते हैं, जैसे ज्यादा मिर्च मसाले वाले खाने का सेवन, चाय-कॉफी का ज्यादा सेवन, ज्यादा देर तक बैठे रहना, पेट में गर्मी होने की वजह से काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में पेट को ठंडक पहुंचाना काफी जरूरी होता है। पेट को ठंडक पहुंचाने के लिए ठंडे-ठंडे हेल्दी जूसों का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इन जूसों का सेवन करने से पेट की गर्मी को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं पेट की गर्मी को दूर करने के लिए कौन-कौन से जूसों का सेवन करना चाहिए।

पेट की गर्मी दूर करने के लिए पिएं ये 6 जूस

1- गर्मी के मौसम में नींबू पानी (Lemon Juice) का सेवन करने से पेट के गर्मी की समस्या को दूर किया जा सकता है। क्योंकि नींबू पानी पेट को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही इसके सेवन से खाना भी आसानी से पच जाता है।

2- नारियल पानी (Coconut Water) का सेवन स्वास्थ्य को अनगिनत लाभ पहुंचाता है। साथ ही नारियल पीने से पेट को भी ठंडक पहुंचती है। क्योंकि नारियल पानी में मिलने वाले इलेक्ट्रोलाइट्स पेट की गर्मी को दूर करने में काफी मददगार साबित होता है।

3- गर्मी के मौसम में गन्ने के जूस (sugarcane juice) का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। इसके सेवन से कई बीमारियां दूर होती है। साथ ही गन्ने के जूस का सेवन करने से पेट के गर्मी की शिकायत भी दूर होती है। क्योंकि इसका सेवन पेट को ठंडक पहुंचाता है।

4- पेट की गर्मी को दूर करने के लिए पुदीने के जूस (mint juice) का सेवन करना चाहिए, क्योंकि पुदीने के जूस का सेवन करने से पेट को ठंडक पहुंचती है। साथ ही पेट संबंधी कई बीमारियां भी दूर होती है।

5- गर्मी के मौसम में पेट की गर्मी को दूर करने के लिए बेल के शरबत (Bel ka Sharbat) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि बेल का शरबत पीने से शरीर को ठंडक पहुंचती है। साथ ही शरीर हाइड्रेट भी रहता है।

6- तरबूज (Watermelon) एक मौसमी फल है, जो गर्मी के मौसम में मिलता है। तरबूज की तासीर ठंडी होती है, इसलिए अगर आप तरबूज के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे पेट की गर्मी दूर होती है। साथ ही शरीर भी हाइड्रेट रहता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications