हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए पिएं ये 5 जूस- Hemoglobin Badhane Ke Liye Piye Yee 5 Juice

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए पिएं ये जूस(फोटो-Sportskeeda hindi)
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए पिएं ये जूस(फोटो-Sportskeeda hindi)

आजकल की अनियमित जीवनशैली और गलत खान-पान की वजह से ज्यादातर लोगों में हीमोग्लोबिन (Hemoglobin) की कमी देखी जा रही है। बता दें कि हीमोग्लोबिन शरीर के सभी अंगों और कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसलिए शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। एक स्वस्थ शरीर के लिए हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर बहुत जरूरी होता है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी पुरूषों की अपेक्षा महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होने पर चक्कर आने लगते हैं, शरीर पीला पड़ने लगता है, कमजोर महसूस होने लगती है, हाथ पैर ठंडे पड़ जाते हैं, साथ ही हीमोग्लोबिन की कमी होने पर किडनी, हार्ट, एनीमिया जैसी बीमारियां भी हो जाती है। इसलिए हीमोग्लोबिन के लेवल को सामान्य रखना बहुत जरूरी होता है। हीमोग्लोबिन के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए आप पौष्टिक जूसों का सेवन कर सकते हैं। जूस का सेवन करने से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ने लगता है। क्योंकि जूस में आयरन, विटामिन्स जैसे कई पोषक तत्व पाये जाते हैं। आइए जानते हैं हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए किन जूसों का सेवन करना चाहिए।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए पिएं ये 5 जूस

चुकंदर का जूस

हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने के लिए चुकंदर के जूस (Beetroot juice) का सेवन करना चाहिए। क्योंकि चुकंदर के जूस में आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है और आयरन हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए अगर किसी के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो जाए, तो उसे चुकंदर के जूस का सेवन करना चाहिए।

अनार का जूस

शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर अनार के जूस (pomegranate juice) का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि अनार आयरन के साथ-साथ कई विटामिन्स से भी भरपूर होता है, इसलिए अगर आप रोजाना एक गिलास अनार के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे तेजी से हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है।

पालक का जूस

हीमोग्लोबिन की कमी होने पर पालक के जूस (spinach juice) का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है। क्योंकि पालक में भी आयरन की भरपूर मात्रा पाई जाती है, इसलिए जिन लोगों के शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम होता है, उनको रोजाना पालक के जूस का सेवन करना चाहिए।

सेब का जूस

हीमोग्लोबिन की कमी होने पर सेब के जूस (apple juice) का सेवन करना चाहिए, क्योंकि सेब में आयरन, फाइबर और कई विटामिन्स भरपूर मात्रा में पाये जाते हैं, इसलिए अगर आप सेब के जूस का सेवन करते हैं, तो इससे हीमोग्लोबिन की कमी दूर होती है।

अंगूर का जूस

अंगूर एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, इसलिए शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर अगर आप अंगूर के जूस (grapes juice) का सेवन करते हैं, तो इस समस्या से जल्द छुटकारा पा सकते हैं। क्योंकि अंगूर का जूस हीमोग्लोबिन के स्तर को तेजी से बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Rakshita Srivastava
Sportskeeda logo
Close menu
WWE
WWE
NBA
NBA
NFL
NFL
MMA
MMA
Tennis
Tennis
NHL
NHL
Golf
Golf
MLB
MLB
Soccer
Soccer
F1
F1
WNBA
WNBA
More
More
bell-icon Manage notifications