दूध की चाय पीने के फायदे: dudh ki chai peene ke fayde

फोटो- youtube
फोटो- youtube

हममें से कई लोगों को चाय पीना पसंद होता है। सुबह के समय चाय ना मिले तो काम करने का मन ही नहीं करता। ये तो हम सब जानते हैं कि खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता, लेकिन अगर चाय को सही तरीके से पीया जाए तो ये लाभकारी हो सकती है। दूध की चाय को बनाते समय अगर उसमें चायपत्ती को कम रखा जाए तो सेहत के लिए नुकासन नहीं होगा। जिनता इसका लाभ होता है उतना ही अगर इसे जरुरत से ज्यादा पीया जाए तो शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है। इसलिए एक दिन में दो कप से ज्यादा चाय का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं कभी खाली पेट तो बिल्कुल भी नहीं। जानते हैं दूध की चाय के लाभ।

दूध की चाय पीने के फायदे-

ये भी पढ़ें: चाय पीने के नुकसान: chai peene ke nuksan

तनाव दूर होता है- अगर आपको चाय पीना पसंद हैं तो उसका इस्तेमाल इस तरह से करें कि उससे शरीर को कोई हानि ना हो। इसलिए दूध की चाय बनाते समय उसमें चायपत्ती का कम इस्तेमाल करें। इसके सेवन से तनाव भी दूर होगा। इसमें आप लौंग, इलायची का इस्तेमाल कर सकते हैं।

थकान दूर करें- अगर आपके शरीर में बहुत थकान हो रही है तो इसे दूर करने के लिए दूध वाली चाय फायदेमंद होगी। चाय को बनाते समय इसमें अदरक का उपयोग शरीर को आराम देगा।

ये भी पढ़ें: करेला खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए: karela khane ke baad kya nahi khana chahiye

नींद दूर करने के लिए- अगर आप सुबह जल्दी जग जाते हैं तो दूध की चाय के साथ कुछ खा सकते हैं उससे नींद नहीं आएगी औऱ आप अपना काम आसानी से कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: दुबले पतले बच्चों का वजन कैसे बढ़ाएं: dubale patale bachchon ka vajan kaise badhaye